Shraddha Case : बद्री के घर के पास आफताब ने ऐसा क्या किया ?

CHIRAG GOTHI

25 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:30 PM)

Shraddha Case : बदरी ही वो शख्स था जिससे अफताब हिमाचल के तोष में मिला था और फिर आफताब और श्रद्धा दिल्ली के छतरपुर में आएं।

CrimeTak
follow google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Shraddha Case : श्रद्धा मर्डर केस में अब नए किरदार बदरी की एंट्री हो गई है जिसको लेकर अब दिल्ली पुलिस ने आफताब के साथ साथ इस किरदार को भी खंगालने का इरादा किया है। बदरी ही वो शख्स था जिससे अफताब हिमाचल के तोष में मिला था और फिर आफताब और श्रद्धा दिल्ली के छतरपुर में आएं।

यह भी पढ़ें...

Shraddha Case : छतरपुर इलाके में उन जंगलों के पास बदरी का फ्लैट है जहां आफताब ने श्रद्धा की लाश के टुकड़ों को फेंकने की बात पुलिस के सामने कुबूल की थी। छतरपुर का ये वही फ्लैट है जहां बदरी किराए पर रहता था, लेकिन 6-7 महीने पहले बदरी ने अचानक से फ्लैट छोड़ दिया और अगर अब तक के खुलासों पर यकीन किया जाए तो बदरी के इसी फ्लैट पर आफताब उससे मिलने आता था। दिल्ली पुलिस आफताब को लेकर इस मकान पर आई थी। मकान मालिक ने कहा बदरी पहले यहां रहता था लेकिन 6-7 महीने कमरा छोड़कर चला गया। शायद वो मई का ही महीना था।

तो क्या ये महज इत्तेफाक है या फिर श्रद्धा मर्डर केस में ये सब कुछ किसी सोची समझी साज़िश का हिस्सा है। अब पुलिस को इन्हीं तमाम बिखरी हुई कड़ियों को समेटकर उन्हें एक कहानी की तरह पिरोना है। काम बेहद मुश्किल है और वक्त बहुत कम।

आफताब की हो रही है बुरी तरह पिटाई, पर नहीं खोल नहीं है मुंह

    follow google newsfollow whatsapp