Mumbai Crime News : मुंबई पुलिस ने करीब दो महीने पहले पूर्वी उपनगर गोवंडी में पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Mumbai Crime : पत्नी और 2 बच्चों का मर्डर कर आत्महत्या करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज
03 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:27 PM)
मुंबई : पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
ADVERTISEMENT
शिवाजी नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को शकील खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जिसने 29 जुलाई को पत्नी और दो बच्चों को जहर देने के बाद इंदिरा नगर इलाके के अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
ADVERTISEMENT
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुरुआत में दुर्घटना से हुई मौत (एडीआर) का मामला दर्ज किया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि खान ने जानबूझकर पत्नी रजिया और बच्चों सरफराज (सात साल) और अतिका(तीन साल) की हत्या की थी। अधिकारी ने बताया कि खान इलाके में किराने की दुकान चलाता था और कारोबार में घाटा होने के बाद उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि मौत की जानकारी तब हुई जब खान ने रोज की तरह दुकान नहीं खोली और एक रिश्तेदार कारण पता करने घर आया और उनकी लाशें देखी।
ADVERTISEMENT