Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में रफ्तार (Speed) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पश्चिमी जिले के जनकपुरी (Janakpuri) इलाके का है। यहां तेज रफ्तार बेकाबू डंपर (Dumper) ने स्कूटी सवार (Rider) को कुचल दिया। इतना ही नही आरोपी डंपर चालक स्कूटी सवार को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
Delhi News: तेज रफ्तार डम्पर ने स्कूटी सवार को कुचला, युवक की मौत
04 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:24 PM)
Delhi Crime: दुर्घटना वाली जगह से चंद कदमो की दूरी पर पुलिस बैरिकेट भी लगा हुआ था लेकिन यहां से पुलिस कर्मी नदारद थे।
ADVERTISEMENT
वहीं हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना दो पुलिस पिकेट के बीच में घटी। जहां घटना के दौरान वहां पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। ऐसे में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ड्राइवर डंपर समेत मौके से फरार हो गया।
ADVERTISEMENT
जिसके बाद मामले की सूचना राहगीरों से पुलिस को मिली और सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नवीन कुमार (28) के रूप में हुई है। जनकपुरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी डंपर चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, नवीन कुमार परिवार के साथ द्वारका, नजफगढ़ के कांगनहेड़ी गांव में रहते थे। वह दिल्ली सिविल डिफेंस में कार्यरत था।
मृतक नवीन डीटीसी की क्लस्टर बस में सुरक्षा कमाण्डर के रूप में तैनात थे और बीती रात वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे तभी ये हादसा हुआ। दुर्घटना वाली जगह पर एक नहीं बल्कि दो पुलिस पिकेट भी है और दोनों पुलिस पिकेट की दूरी करीब 500 मीटर है। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपित चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENT