UP Crime: नौ महीने पहले हुई थी शादी और पति ने दी खौफनाक मौत

TANSEEM HAIDER

06 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:26 PM)

UP News: पति को शक था कि पत्नी के किसी और से नाजायज रिश्ते हैं इसलिए पति ने पत्नी की लाश का वो हाल किया जिसने भी सुना कांप गया।

CrimeTak
follow google news

Ghaziabad Wife Murder: यूपी के गाजियाबाद से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहित महिला (Newly Married) की उसके पति (Husband) ने बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी। पति को पत्नी के किसी शख्स के साथ प्रेम संबंध (Illicit Relation) होने का शक था। इसी शक में पति ने पत्नी (Wife) को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक मसूरी थाने के मिसलगढ़ी में सोमवार सुबह करीब चार बजे 24 साल की टीना का कत्ल कर दिया गया। टीना की हत्या उसके पति 26 साल के गौरव ने की। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में जुर्म भी कबूल कर लिया है। गौरव ने पुलिस अफसरों को बताया कि उसे टीना के किसी शख्स के साथ प्रेम संबंध होने का शक था।

यह भी पढ़ें...

वह उसके साथ शराब पीकर आने पर झगड़ा भी किया करती थी। इसलिए गुस्से में आकर पत्नी की हत्या की है। महिला के शरीर पर ढेरों चोटों के निशान मिले हैं। टाना की गौरव से करीब 9 महीने पूर्व ही शादी हुई थी।

आरोपी ने कत्ल की एस वारदात को बड़ी ही बेरहमी से अंजाम दिया। बेसबॉल के बल्ले से बीवी का सिर फोड़ दिया और उसके बाद चुन्नी से गला दबा कर मार डाला। बीवी का कत्ल करने का बाद पति घर से फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि सुबह सात बजे एक युवक ने फोन से सूचना दी थी कि गोविंदपुरम के पार्क में गौरव नाम का शख्स बेहोश पड़ा है। उसके कपड़े खून से लथपथ हैं जिसके बाद पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिवार ने पति और सुसराल वालो पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। नवविवाहिता टीना गाजियाबाद के खोड़ा इलाके की रहने वाली थी और उसकी शादी गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के इन्द्ररगढ़ी निवासी गौरव के साथ रह रही थी।

दोनों की शादी 1 जनवरी 2021 हुयी थी। मृतका टीना के मामा की माने तो उनका कहना है कि लड़की को लाठी डंडे से पीट-पीटकर और गले में रस्सी बांधकर मारा गया है। आरोप है कि टीना को दहेज के लिए उसका पति और सुसरालजन लगातार परेशान और प्रताड़ित कर रहे थे।

    follow google newsfollow whatsapp