पिता ने जवान लड़का गोद लिया, मां उसी के साथ बिस्तर में मिली

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Thailand Woman Politician Case:अपने ही गोद लिए लड़के के साथ एक महिला राजनेता के अफेयर के चर्चे सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गए हैं। किस्सा दक्षिण पूर्व एशिया के देश थाईलैंड का है। दरअसल जिस महिला राजनेता का ये किस्सा लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है उसे खुद उसके पति ने अपने गोद लिए लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था, और सोशल मीडिया पर इसी किस्से का एक वीडियो भी वायरल हो गया है। सबसे मजे की बात ये है कि इस किस्से ने देश की हदों को लांघते हुए चीन की सरहद के अंदर भी दस्तक दे दी है।

पति को होने लगा था शक

जिस महिला राजनेता का वीडियो और किस्सा सामने आया है वो मध्य धाईलैंड प्रांत की सबसे मशहूर नेता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक 45 साल की प्रापापो चीवाडकोह अपने ही गोद लिए लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई। गोद लिए गए उस लड़के का नाम फ्रा माहा बताया जा रहा है उसकी उम्र 24 बरस की है। मिली रिपोर्ट के मुताबिक महिला राजनेता के पति को काफी दिनों से अपनी पत्नी की हरकतों पर शक हो रहा था।

शहर से बाहर जाने का नाटक

दरअसल इसी महिला राजनेता के 64 बरस के ती नाम के पति को अपनी पत्नी पर कई दिनों से शक था। मगर उसे इस बात का गुमान नहीं था कि उसकी पत्नी के ताल्लुकात खुद उसके गोद लिये लड़के के साथ हो सकते हैं। उसे पिछले ही साल ती ने एक बौद्ध मंदिर की मदद से गोद लिया था। जब उसे किसी तरह के सबूत हाथ नहीं लगा तो उसने खुद ही शहर से बाहर जाने का नाटक किया। उसने फ्लाइट के टिकट भी बुक कराए, प्लेन पर बैठा और प्लेन उड़ा भी, लेकिन अगले ही स्टॉप पर उसने अपनी फ्लाइट बदली और वापस लौटकर अपने शहर आ गया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

सारी हरकतें कैमरे में कैद की

इसके बाद वो चुपके से घर पहुँचा और बिना किसी को बताए अपने बेडरूम में दाखिल हो गया। उसके वहां पहुँचने की किसी को भनक तक नहीं हुई यहां तक कि उसकी पत्नी को भी अंदाजा नहीं हुआ कि पति घर लौट भी सकता है। दरवाजे के पीछे से छुपकर ती ने तब अपनी पत्नी और गोद लिए लड़के की सारी हरकतों को कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर इसके खुलासे के बाद कुछ यूजर्स ने बड़े ही मजेदार कमेंट्स किए हैं। पर थाईलैंड की डेमोक्रेटिक पार्टी ने वीडियो वायरल होने के बाद इस महिला राजनेता को पार्टी से निलंबित कर दिया है। 

सोशल मीडिया में उड़ रहा मजाक

एक यूजर्स ने लिखा कि 64 साल का पति, 45 साल की पत्नी और 24 साल का गोद लिया बेटा और वो भी भिक्षू, बात जरा उलझी हुई है। ऐसे में गोद लिए जाने के बजाए ये बात बॉय-टॉय जैसी ज्यादा लग रही है। सच कहा जाए तो किसी तीसरे दर्जे के ड्रामा में ऐसी ही स्क्रिप्ट इस्तेमाल होती है। इस खबर के खुलासे के बाद राजनेता प्रापापो ने अपने पकड़े जाने के बाद ये दलील दी है कि उसे फ्रा के लिए ही बुरा लग रहा है, क्योंकि वो एक भिक्षु है। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT