आतंकवादी अर्श डल्ला और लखबीर लांडा ने ली गोल्डी बराड़ को मारने की जिम्मेदारी! ऐसे मारा गोल्डी बराड़ को?

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Goldy Brar Killed ? आतंकवादी अर्श डल्ला और लखबीर लांडा ने गोल्डी बराड़ को मारने की जिम्मेदारी ली है। इस तरह की खबरें सामने आ रही है, लेकिन ये खबर अभी अपुष्ट हैं। उसकी हत्या को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। कई न्यूज Portals ने उसके मर्डर की खबर को सही तो कइयों ने गलत बताया है। भारतीय जांच एजेंसियां इससे अभी तक इनकार कर रही है, लेकिन इस बीच गोल्डी बराड़ फिर सुर्खियों में है।

ये खबर है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में मंगलवार 30 अप्रैल की शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां से भून दिया गया। गोल्डी अपने साथी के साथ एक घर के बाहर खड़ा था। तभी कुछ बदमाशों ने दनादन गोलियां चलाई और फरार हो गए। इस फायरिंग में गोल्डी बरार और उसका साथी घायल हुए थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने गोल्डी बरार को मृत घोषित कर दिया। अमेरिकी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि अभी तक यहां की एजेंसियों ने खबर को गलत करार दिया है। 


कौन है गोल्डी बराड़?

गोल्डी का असली नाम सतिंदर सिंह है। बराड़ के पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक थे। वो मूल रूप से पंजाब के श्री मुक्तसर साहेब का रहने वाला है। साल 2021 में कनाडा भाग गया था। इस बीच ये खबरें आई कि वो अमेरिका है। सिद्धूमूसेवाला मर्डर केस में भी उसका नाम सामने आया था। इसके बाद से ही एजेंसियां उसे तलाश रही है। 

ADVERTISEMENT

गोल्डी बरार को आतंकी घोषित किया

1 जनवरी 2024 को केंद्र सरकार ने गोल्डी बरार को आतंकी घोषित कर दिया था। गोल्डी है तो अमेरिका में, लेकिन उसके गुर्गें पंजाब में एक्टिव है। वो पंजाब सहित कई राज्यों में वारदातें करवाता था। गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में उसे आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबंध रखने का दोषी पाया गया है। वो अपना हुलिया, नाम, पता सब बदल कर रहता है। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में भी गोल्डी को आंतकी माना है। उसके खिलाफ ज्यादातर मामले पंजाब में दर्ज हैं।  

भाई की हत्या के बाद बना 'गुंडा'

गोल्डी का एक चचेरा भाई था। वो नाम गुरलाल बराड़ था। वो कॉलेज में छात्र नेता था। 11 अक्टूबर 2020 को एक क्लब के बाहर कुछ लोगों ने गुरलाल का मर्डर कर दिया था। गोल्डी ने अपने चचेरे भाई की हत्या करने का बदला लिया।

ADVERTISEMENT

जग्गू और लॉरेंस बने गोल्डी के Best Friend

गोल्डी ने जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई के साथ हाथ मिलाया। फिर गुरलाल की हत्या का बदला लिया। पुलिस ने बचने के लिए वो कनाडा भाग गया और उसके बाद अमेरिका। 
 

ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT