जिंदा है गोल्डी बराड़, सामने आया सच, फेक थी अर्श डल्ला और लांडा की धमकी! 

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Goldy Brar Killed: गोल्डी बराड़ जिंदा है। इसकी पुष्टि अमेरिकी अधिकारियों ने की है। जो शख्स मारा गया था, उसका नाम जेवियर ग्लैडली था। इससे पहले गोल्डी के मरने की तमाम खबरें सोशल मीडिया पर वायरल थी। इतना ही नहीं, आतंकवादी अर्श डल्ला और लखबीर लांडा ने गोल्डी बराड़ को मारने की जिम्मेदारी ले ली थी। भारतीय जांच एजेंसियां हालांकि इससे इनकार किया था और अब भारतीय एजेंसियों की बात को अमेरिकी अधिकारियों ने भी मुहर लगा दी है। 


दअसल, खबर आई थी कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में मंगलवार 30 अप्रैल की शाम 5:25 बजे एक शख्स को गोलियां से भून दिया गया। शुरुआत में खबर आई  कि गोल्डी मारा गया, लेकिन अब स्थिति साफ हो गई है। जेवियर ग्लैडली अपने साथी के साथ एक घर के बाहर खड़ा था। तभी कुछ बदमाशों ने दनादन गोलियां चलाई और फरार हो गए। अमेरिकी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। 


कौन है गोल्डी बराड़?

गोल्डी का असली नाम सतिंदर सिंह है। बराड़ के पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक थे। वो मूल रूप से पंजाब के श्री मुक्तसर साहेब का रहने वाला है। साल 2021 में कनाडा भाग गया था। इस बीच ये खबरें आई कि वो अमेरिका है। सिद्धूमूसेवाला मर्डर केस में भी उसका नाम सामने आया था। इसके बाद से ही एजेंसियां उसे तलाश रही है। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

1 जनवरी 2024 को केंद्र सरकार ने गोल्डी बरार को आतंकी घोषित कर दिया था। गोल्डी है तो अमेरिका में, लेकिन उसके गुर्गें पंजाब में एक्टिव है। वो पंजाब सहित कई राज्यों में वारदातें करवाता था। गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में उसे आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबंध रखने का दोषी पाया गया है। वो अपना हुलिया, नाम, पता सब बदल कर रहता है। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में भी गोल्डी को आंतकी माना है। उसके खिलाफ ज्यादातर मामले पंजाब में दर्ज हैं।  

भाई की हत्या के बाद बना 'गुंडा'

गोल्डी का एक चचेरा भाई था। वो नाम गुरलाल बराड़ था। वो कॉलेज में छात्र नेता था। 11 अक्टूबर 2020 को एक क्लब के बाहर कुछ लोगों ने गुरलाल का मर्डर कर दिया था। गोल्डी ने अपने चचेरे भाई की हत्या करने का बदला लिया। गोल्डी ने जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई के साथ हाथ मिलाया। फिर गुरलाल की हत्या का बदला लिया। पुलिस ने बचने के लिए वो कनाडा भाग गया और उसके बाद अमेरिका। 
 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT