WORLD CRIME NEWS: लंदन में मकान में आग लगने से दो महिलाओं और दो बच्चों की मौत

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

लंदन, 19 नवंबर (एपी) यहां एक मकान में आग लगने से दो महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

लंदन अग्निश्मान सेवा ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार की शाम दक्षिण-पूर्वी लंदन के बेक्सलेहीथ क्षेत्र में हुई। इसने कहा कि लगभग छह दमकल गाड़ियां और लगभग 40 दमकलकर्मी घटनास्थल पर भेजे गए।

इसने कहा कि दमकलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर मकान के ऊपरी तल से चार लोगों को निकाला, लेकिन इन सभी चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

दमकल सेवा के पहुंचने से पहले मकान से बाहर निकलने में सफल रहे एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया।

लंदन के महौपार साकिब खान ने कहा कि यह ‘‘हृदयविदारक’’ खबर है। अग्निश्मान सेवा ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...