थोड़ा संभल के! लड़की कर रही थी ऑनलाइन डेटिंग, लड़के ने लगा दी 20 लाख की चपत
the woman gave 20 lakh to her boyfriend after he says I love you
ADVERTISEMENT

बॉलीवुड का एक मशहूर गाना है मोहब्बत अब तिजारत बन गई है, औऱ यकीनन ऐसा ही हो रहा है। तिजारत कहते हैं बिज़नेस को, धंधे को। लोगों ने अब मोहब्बत का यही हाल कर रखा है, वो इसे किसी धंधे की तरह लेते हैं। ऐसा ही एक वाक्या हुआ एक महिला के साथ जिसने प्यार में बीस लाख रुपये खर्च कर दिए और मगर उसके प्रेमी ने उसे ऐसा धोखा दिया कि अब वो दोबारा प्यार करने से डरेगी।
क्या है पूरा मामला?
हुआ ये कि इंग्लैंड की एक महिला को ऑनलाइन डेटिंग एप के ज़रिए दूसरे देश में रहने वाले एक लड़के से प्यार हो गया। वो भी इस कदर शिद्दत वाला था कि वो महिला उससे मिलने उसके देश पहुंच गई। इतना ही नहीं उस युवक ने महिला से कहा कि वो उससे प्यार करता है। कुछ दिनों बात पता चला कि महिला का प्रेमी अमेरिका का रहने वाला है। रुथ टनिक्लिफ नाम की ये महिला अब 61 साल की है और जब ये घटना इसके साथ हुई तो वो 50 साल की थी, यानी महिला ने करीब दस साल पहले की घटना सुनाई है। ये सब तब हुआ था जब महिला काफी ज्यादा ऑनलाइन डेटिंग ऐप का यूज करती थी।
ADVERTISEMENT

ऐसा क्या हुआ कि महिला शॉक्ड रह गई?
महिला अपने अमेरिकी दोस्त से बात करने लगी। बात बात में ही दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए और ये तय हुआ कि वे लोग जल्द ही मिलेंगे। महिला ने बताया कि उनका हाल ही में तलाक हुआ था और वो काफी अकेला महसूस कर रही थी। उनके तीन बच्चे थे और तलाक से गुजरना उनके लिए काफी पेनफुल था। उसी दौरान पीटर नाम का ये अमेरिकी युवक उनके संपर्क में आया और कहा कि वो उससे प्यार करता है। इसके बाद महिला ने तय किया कि वह युवक से मिलने अमेरिका जाएगी।
ADVERTISEMENT

महिला अमेरिका पहुंच गई तो उस युवक ने महिला का अच्छे से स्वागत किया और लोगों से मिलवाया। धीरे-धीरे वो युवक महिला से पैसे ऐंठने लगा। युवक ने करीब बीस लाख रुपये महिला से ले लिए। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ही दिन बाद महिला को शक होने लगा कि शायद उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हो चुका है। फिर जब महिला के पैसे खत्म हो गए तो उस युवक ने अचानक महिला से मिलना बंद कर दिया। जिस होटल में वह रुकी थी उसके भी पैसे देने के लिए नहीं बचे थे।
ADVERTISEMENT
होटल में ही महिला ने फैसला किया कि वो पुलिस को पूरी कहानी बताएगी। वो वहीं से ही पुलिस के पास पहुंची और पूरी कहानी बताई। पुलिस ने किसी तरह महिला को वापस इंग्लैंड भेजा। इसके बाद छानबीन करते हुए पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार किया। हालांकि रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि क्या युवक को कोई सजा दी गई या सिर्फ हरजाना लेकर छोड़ दिया गया।
ADVERTISEMENT