सफेद दाढ़ी से राम रहीम परेशान ! दाढ़ी कलर करने की अनुमति मांगी

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

हरियाणा की रोहतक जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम अपनी सफेद दाढ़ी से परेशान है। जेल प्रशासन द्वारा अर्जी खारिज कर दिए जाने के बाद अब उसने हरियाणा मानवाधिकार आयोग से कहा है कि उसे अपनी दाढ़ी कलर करने की अनुमति दी जाए। राम रहीम अपनी इस मांग को लेकर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 4 साल से साध्वियों से दुष्कर्म और डेरे के खिलाफ खबरें छापने वाले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में सजा काट रहा है। मेडिकल जांच और इमरजेंसी पैरोल पर राम रहीम को तीन-चार बार जेल से बाहर भी ले जाया जा चुका है। राम रहीम कभी खेती करने तो कभी बीमार मां का हवाला देकर पैरोल की अर्जी लगा चुका है। लेकिन हर बार अर्जी खारिज हो जाती है। हाल ही में गुरमीत राम रहीम के लिए 15 अगस्त पर उनके जन्मदिन पर ग्रीटिंग कार्ड और रक्षाबंधन पर अनुनायियों ने हजारों राखियां भी भेजी थी।

कभी कुछ विवाद तो कभी कुछ

ADVERTISEMENT

राम रहीम की मेडिकल जांच के लिए पिछले दिनों एम्स दिल्ली में ले जाया गया था, लेकिन वो जुगाड़ करके बीच रास्ते में VIP गेस्ट से मिले थे। इस पूरे प्रकरण की जांच की गई तो DSP दहिया को निलंबित कर दिया गया था।

क्या मानवाधिकार आयोग देगा परमिशन ?

ADVERTISEMENT

3 सितंबर को यहां हरियाणा मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस एसके मित्तल ने जेल का निरीक्षण किया था। उस दौरान गुरमीत राम रहीम सिंह ने अपनी दाढ़ी कलर करने की मांग उठाई। राम रहीम का कहना है कि जेल प्रशासन से इस संबंध में कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, मगर अनुमति नहीं दी जा रही। मजबूर होकर अब मानवाधिकार आयोग के संज्ञान में यह मसला लाना पड़ा। हालांकि अभी मानवाधिकार आयोग की तरफ से भी इस पर कोई फैसला नहीं आया है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...