ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की मां को भगा के शादी की, तो गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड के पिता के साथ रचा ली शादी!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में रिश्ते को इतने बार तोड़ा मरोड़ा गया कि समझ नहीं आ रहा है कि कौन मां, कौन पिता, कौन बेटा तो कौन बेटी। मामला दरअसल ये है कि एक लड़का लड़की आपस में प्यार करते थे यानी गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड थे। ब्वॉयफ्रेंड की मां की डेथ हो चुकी थी जिसकी वजह से उसके होने वाले ससुर दुखी रहते थे। गर्लफ्रेंड से उसके होने वाले ससुर का दुख देखा नहीं जाता था, वो जब भी उनको देखती तो उसके मन में उनके प्रति अजीब तरह का आकर्षण होता था। और ये आकर्षण अचानक प्यार में बदल गया, और जिस ब्वॉयफ्रेंड से ये गर्लफ्रेंड शादी करने वाली थी अब उसी ब्वॉयफ्रेंड के पिता से उसने शादी करने का फैसला कर लिया। यानी पहले वो जिसकी दुल्हन बनने वाली थी वो अब उसकी स्टेप मदर बन गई।

लेकिन ये कहानी का सिर्फ आगाज़ है, अंजाम तो अभी बाकी है। सवाल ये कि आखिर ये सब हुआ क्यों? दरअसल रिश्तों का ये घालमेल गुस्से का नतीजा है। हुआ ये कि महिला का ब्वॉयफ्रेंड कोरोना काल के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड की मां के घर में लॉकडॉउन की वजह से फंस गया था। यहां महिला का ब्वॉयफ्रेंड और महिला की मां एक दूसरे के करीब आ गए। महिला को दोनों के बीच अफेयर का शक था और बाद में उसका ये शक तब सही भी साबित हुआ। जब उसका बॉयफ्रेंड उस महिला की मां के साथ फरार हो गया।

अपने बॉयफ्रेंड और अपनी मां की इस हरकत से महिला बुरी तरह गुस्से में थी। इसलिए एक तो गुस्से में थी और दूसरे उसे अपने ब्वॉयफ्रेंड के पिता के लिए उनके दुखों की वजह से सहानुभूती भी थी। इसलिए बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया है। इस मामले का खुलासा अब इसलिए हुआ है क्योंकि महिला ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड के पिता से शादी रचाई है। जबकि इस मामले में महिला ने सोशल मीडिया पर पूरी कहानी लोगों को बताई। उसने कहा कि मेरे बॉयफ्रेंड की मां की मौत हो गई थी। मैं नहीं चाहती थी कि उसके पिता दुखी हों, इसलिए मैंने उनसे शादी करने का फैसला किया। इससे मेरे बॉयफ्रेंड को फिर से मां मिल गई है। हालांकि, बाद में पता चला कि महिला का बॉयफ्रेंड उसकी मां के साथ भाग गया था।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...