भगोड़े Nirav Modi का करीबी गिरफ्तार, Nirav Modi की बारी कब ?
nirav modi aide arrested : भगोड़े Nirav Modi का करीबी गिरफ्तार, Nirav Modi की बारी कब ? do read more and latest crime stories at crime tak website.
ADVERTISEMENT

अरविंद ओझा/दिव्येश सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
NIRAV MODI AIDE ARRESTED : नीरव मोदा के करीबी सुभाष शंकर को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे मिस्र देश से प्रत्यर्पित करके सीबीआई भारत ले आई। अब सीबीआई उससे पूछताछ करेगी। हालांकि नीरव मोदी कब तक भारत लाया जाएगा, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उसके खिलाफ ब्रिटेन की अदालत में सुनवाइयां चलती रहती है।

पूरा मामला जानिए
ADVERTISEMENT
गिरफ्तार किए गए नीरव मोदी के करीबी सुभाष शंकर को इजिप्ट की राजधानी काहिरा से पकड़ा गया है। सीबीआई मंगलवार सुबह उसे लेकर मुंबई आई है। 2018 में दर्ज हुए केस के बाद से ही सुभाष शंकर फरार चल रहा था। वो 2018 में ही मिस्र भाग गया था। वह मिस्र के काहिरा में छिपा हुआ था।

13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का मामला
ADVERTISEMENT
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक को करीब 13 हजार करोड़ रुपए का लोन लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीरव मोदी लंदन में है। लंदन की अदालत ने उसे वहां की जेल में बंद करने का आदेश दिया था। भारत की जांच एजेंसी उसे लगातार देश वापस लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी पूरी तरह से सफलता हाथ नहीं लगी है।
ADVERTISEMENT
हालांकि अब cbi के हाथ नीरव का करीबी सुभाष लगा है। उम्मीद की जानी चाहिए इससे सीबीआई को जांच में फायदा होगा और केस के कई पहलू स्पष्ट होंगे।
ADVERTISEMENT