यहां हर लड़के की है 3 गर्लफ्रेंड्स! लड़कियां उठाती हैं ब्वॉयफ्रेंड के नखरे
chinese city where all men have 3 girlfriends
ADVERTISEMENT

एक ऐसा शहर जिसमें रहने वाले तकरीबन हर शख्स की एक से ज्यादा या कहें कि कम से कम तीन गर्लफ्रेंड्स हैं। कई लोगों की तो इससे भी ज़्यादा हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां जिन लोगों की एक ही गर्लफ्रेंड होती है वो शर्मिंदगी महसूस करते हैं, लोग भी उन्हें कम गर्लफ्रेंड के लिए चिढ़ाते हैं। इस चीज का सबसे बड़ा कारण है यहां का लिंग अनुपात जो दूसरी जगहों से काफी अलग है। सबसे पहले इस शहर का नाम सुनिए, ये है चीन का शहर डॉन्ग्गुआन। जो अपनी इस खासियत के लिए अक्सर चर्चा में रहता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार शहर में हर 100 महिलाओं पर 89 पुरुष मौजूद हैं, इस जनसंख्या असमानता के कारण पुरुषों को गर्लफ्रेंड्स आसानी से मिल जाती हैं मगर महिलाओं को बॉयफ्रेंड्स बनाने के लिए लड़को की कमी होती है, एक शख्स ने कहा कि इस शहर में नौकरी मिलना मुश्किल है मगर गर्लफ्रेंड मिलना काफी आसान है। जबकि रिपोर्ट के अनुसार फैक्ट्री में काम करने वाले एक शख्स ली बिन ने बताया कि उसकी 3 गर्लफ्रेंड्स हैं और उन तीनों को एक दूसरे के बारे में पता है। ली के अलावा और भी लोगों की एक से ज्यादा गर्लफ्रेंड्स हैं।

आपको बता दें कि ये शहर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए जाना जाता है, यहां कि फैक्ट्रियों में कई लड़कियां काम करती हैं। लोगों का कहना है कि उनसे आसानी से दोस्ती हो जाती है क्योंकि वो खुद बॉयफ्रेंड्स की तलाश में रहती हैं। मिरर वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक कई बार तो महिलाएं बॉयफ्रेंड बनाने के लिए उनका खर्च तक उठाने के लिए तैयार रहती हैं।
ADVERTISEMENT
