रिश्तों का 'रेप' हो गया! जो दोस्त थी वो गर्लफ्रेंड बन गई, जो गर्लफ्रेंड थी वो दुश्मन बन गई!
रिश्तों का 'रेप' हो गया! जो दोस्त थी वो गर्लफ्रेंड बन गई, जो गर्लफ्रेंड थी वो दुश्मन बन गई! boyfriend run-away with friend of his girlfriend, Read more crime stories in Hindi and more on CrimeTak.in
ADVERTISEMENT

अमेरिका से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, एक लड़की अपनी एक बचपन की दोस्त को अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलाने पहुंची क्योंकि वो उसे बताना चाहती थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन इस मुलाकात के बाद गर्लफ्रेंड की ज़िंदगी उजड़ जाएगी ये उसने नहीं सोचा था। क्योंकि जो दोस्त थी वो गर्लफ्रेंड बन गई, जो गर्लफ्रेंड थी वो दुश्मन बन गई। लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की दोस्त के साथ भाग गया, अब लड़की पछता रही है।

एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक टेक्सास की इस लड़की ने अपनी पूरी कहानी खुद एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट की है। उसने बताया कि कैसे उसका एक फैसला उसकी जिंदगी को बर्बाद कर गया। जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम टेलर केजान है। लड़की का एक ब्वॉयफ्रेंड था जिसके साथ वो लिव इन में रहती थी। उसका बॉयफ्रेंड कई दिनों से उससे नाराज था, इसी बीच लड़की ने अपनी एक दोस्त से उसे मिलवा दिया। बस फिर क्या था दोनों कि आंखें मिली और दोनों भाग गए।

हैरानी वाली बात ये है कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ बीते कई साल से रिलेशन में थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन कुछ वक्त से दोनों के बीच थोड़ी अनबन चल रही थी, इसी को संभालने के लिए उसने बॉयफ्रेंड से अपनी एक दोस्त से मिलवा दिया कि शायद उसका झगड़ा खत्म हो जाएगा लेकिन कुछ और ही हो गया। धीरे-धीरे उसका बॉयफ्रेंड और उसकी दोस्त करीब आने लगे।
ADVERTISEMENT

इसी बीच अचानक एक दिन लड़की को पता चला कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उसके ही दोस्त को लेकर भाग गया और कहीं और रहने लगा। ये सब तब हुआ था जब उसकी दोस्त आकर उन दोनों के साथ ही रुकने लगी थी। इसके बावजूद भी वो अपनी दोस्त पर भरोसा कर बैठी और उसे धोखा मिल गया।
ADVERTISEMENT
