Video: टोक्यो एयरपोर्ट पर खौफनाक हादसा, लैंडिंग के वक्त हवाई जहाज में लगी भीषण आग, फंसे 300 से ज्यादा यात्री

ADVERTISEMENT

World News: विमान में करीब 367 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रनवे पर लैंडिंग के वक्त दो विमानों की टक्कर के बाद ये हादसा हुआ है।

social share
google news

Japan Video: जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टोक्यो एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते समय बड़ा हादसा हो गया है। एक प्लेन में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक हनेडा एयरपोर्ट पर प्लेन में अचानक भीषण आग लगने से इफरा तफरी मच गई। 

ये विमान जापान एयरलाइंस का बताया जा रहा है जो लैंडिंग के बाद रनवे से टैक्सीवे तक आ चुका था उसके बाद विमान में आग लग गई।  

विमान में करीब 367 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स

विमान में करीब 367 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रनवे पर लैंडिंग के वक्त दो विमानों की टक्कर के बाद ये हादसा हुआ है। इस जहाज मे 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। इमजरेंसी एग्जिट से कुछ यात्रियों को बाहर निकाला गया है। अब तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि घटना में यात्री घायल हुए हैं या नहीं। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।  

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT