Video: घर में खून से लथपथ पति की लाश, कुंए में तैरती जिंदा मिली पत्नी, एक अजीबो गरीब हत्याकांड

ADVERTISEMENT

Video Jharkhand Dhanbad Murder: आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने धारदार हथियार से मार कर उसकी हत्या कर दी। पति का हत्या के बाद उसका कही पता नही चल रहा था।

social share
google news

धनबाद से सिथुन मोदक की रिपोर्ट 

Video Jharkhand Dhanbad Murder: झारखंड के धनबाद में एक घर में खून से लथपथ एक युवक का शव पाया गया है। शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से युवक की पत्नी मौके से फरार बताई जा रही थी। लेकिन गाँव वालों की मदद से आरोपी पत्नी को कुएं से बरामद किया गया है।  मृतक के बच्चों का कहना है कि उनके माता-पिता के बीच रात में पैसे को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था। 

बेडरुम मेंं खून से लथपथ एक युवक का शव

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस उसकी पत्नी से भी पूछताछ कर रही है। अब सवाल ये है कि पत्नी कुएं में कैसे पहुंची। जानकारी के मुताबिक धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर डुमरी कुली में के रहने वाले अजीत हांसदा का शव खून से लथपथ उसके घर में पाया गया है।   बुधवार सुबह होने के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद से पत्नी सरस्वती हांसदा फरार बताई जा रही थी।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

हत्या के बाद कुएं में डूबती पत्नी

लोगों ने आशंका जताई कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने धारदार हथियार से मार कर उसकी हत्या कर दी। पति का हत्या के बाद उसका कही पता नही चल रहा था। जिसके बाद लोगों को आशंका हुई कि पति की हत्या कर वह फरार हो गई है। लेकिन गांव के ही कुंए में कुछ महिलाएं पानी भरने गई थी।  गांव की महिलाओं ने कुएं में देखा कि आरोपी महिला कुंआ के अंदर गिरी पड़ी है।  चूंकि कुएंमें पानी कम था लिहाजा उसे कुंआ से जिंदा निकाल लिया गया है। पुलिस पत्नी से पूछताछ कर रही है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT