Video: पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कार का इस तरह हुआ एक्सीडेंट? सामने आया सीसीटीवी फुटेज, 160 से ज्यादा थी रफ्तार

ADVERTISEMENT

Video CCTV: संतुलन बिगड़ते ही कार हाईवे दाहिने तरफ जाने लगी। कार की रफ्तार करीब 160 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा थी। कार एक्सप्रेस-वे से उतरकर 150 किमी कच्चे में दौड़ने लगी।

social share
google news

Accident CCTV: पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कार के एक्सीडेंट का सीसीटीवी सामने आया है। विडियो में देखा जा सकता है कि नींद की झपकी आने से अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ते ही कार हाईवे दाहिने तरफ जाने लगी। कार की रफ्तार करीब 160 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा थी। कार एक्सप्रेस-वे से उतरकर 150 किमी कच्चे में दौड़ने लगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू की मौत

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए एक भयंकर सड़क हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू की मौत हो गई। बहू चित्रा सिंह के पति मानवेंद्र सिंह पूर्व सांसद रहे हैं। अलवर के नौगांवा एरिया में हुए इस हादसे में मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का इलाज अलवर के सोलंकी अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे में मानवेंद्र सिंह की कार का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि ये हादसा जब हुआ उस समय पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह ही कार चला रहे थे और उनकी पास वाली सीट पर उनकी पत्नी चित्रा सिंह बैठी थीं।  मानवेंद्र का बेटा हमीर सिंह और ड्राइवर पिछली सीट पर बैठे थे। 

सामने आया सीसीटीवी फुटेज

राजस्थान के बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी चित्रा और बेटे हमीर सिंह के साथ दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर रसगन और खुशपुरी के बीच अचानक गाड़ी का संतुलन खराब हो गया। जिस वजह से उनकी कार पुलिया की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे की गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अलवर के सोलंकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चित्रा सिंह का शव राजीव गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। जानकारी मिली है कि मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे का अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। इस हादसे को लेकर एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह का कहना है कि हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT