Video: नोएडा में कुत्तों के झुंड ने युवती को नोच डाला, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल, मुश्किल से भागकर बचाई जान, डरावना वीडियो देखिए

ADVERTISEMENT

Shocking Video: ऐसा लग रहा था कि भूखे कुत्ते महिला को चीर कर खा जाना चाहते हैं। महिला मैदान में भागती रही और काफी देर तक भूखे कुत्ते महिला का पीछा करते रहे।

social share
google news

नोएडा से अरुण त्यागी की रिपोर्ट

Noida Video: ग्रेटर नोएडा में कुत्तों के हमले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला पर तीन कुत्तों ने हमला बोल दिया। इस दौरान महिला ने गिरते पड़ते चीखते चिल्लाते हुए जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भाग रही है।

भूखे कुत्तों ने किया महिला पर अटैक

ऐसा लग रहा था कि भूखे कुत्ते महिला को चीर कर खा जाना चाहते हैं। महिला मैदान में भागती रही और काफी देर तक भूखे कुत्ते महिला का पीछा करते रहे। आपको बता दे कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो  टैक्जोन 4 सेंचुरियन पार्क लौराइज सोसाइटी के पास का बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कुत्तों के हमले में जख्मी महिला

बताया जा रहा है कि महिला किसी कार्य से घर से बाहर निकली थी। जहां तीन कुत्ते बैठे हुए थे, सबसे पहले एक कुत्ता महिला की तरफ हमला करने की कोशिश करता है तो महिला उसे धमका कर पीछे कर देती है और महिला आगे बढ़ जाती है। इसके बाद दो और कुत्ते आ जाते हैं और तीनों कुत्ते मिलकर महिला पर हमला बोल देते हैं। कुत्तों के हमला करने से महिला नीचे गिर जाती है और उसके बाद भी वह कुत्ते नहीं रुकते और महिला पर हमला करना जारी रखते हैं।

भागती रही चीखती रही महिला

महिला उठने के बाद तेजी से अपने घर की तरफ दौड़ लगा देती है। तीनों कुत्ते महिला के पीछे दौड़ लगा देते हैं। इस दौरान महिला बुरी तरह से घबरा जाती है और जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। महिला गिरते गिराते चिल्लाते हुए जैसे तैसे उन कुत्तों के पास से अपने घर पहुंच जाती है ।महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच जाते है। बताया जा रहा है कि महिला गिरने की वजह से घायल हो गई। लोगों द्वारा बताया गया कि आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और यह महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को आए दिन अपना निशाना बनाते हैं।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT