Video: छेड़छाड़ के आरोपी के घर दरोगा जी कर रहे थे नाश्ता, वीडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

ADVERTISEMENT

UP Shocking Video: अमरोहा में युवती से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी के घर दारोगा का नाश्ता करते वीडियो वायरल हो गया।

social share
google news

UP Shocking Video: छेड़खानी के आरोपी के घर दारोगा को नाश्ता करना बेहद भारी पड़ गया। SP अनुपम सिंह ने हलका इंचार्ज रामेंद्र सिंह को किया सस्पेंड कर दिया है। दरोगा के खिलाफ सीओ जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ की थी। 

दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इतना ही नहीं युवती के साथ छेड़छाड़ के दौरान मारपीट की गई थी। दरअसल दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जांच हुई तो पता चला कि गजरौला कोतवाली इलाके के एक गांव का वीडियो था। वीडियो में दिख रहा है कि हल्के का दरोगा और सिपाही छेड़छाड़ के आरोपी के घर बैठकर नाश्ता कर रहे थे। 

छेड़छाड़ के आरोपी के घर बैठकर नाश्ता

जांच हुई तो पता चला कि पुलिस वालों को छेड़छाड़ के आरोपी का भाई भी नाश्ता पानी कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी ने इन वीडियो को एक साथ जोड़कर सोशल मीडिया के अपने स्टेटस पर भी लगाया था। जब आला अधिकारियों को पता चला तो SP ने कार्रवाई की और दरोगा को सस्पेंड कर दिया। अमरोहा के थाना गजरौला का वीडियो है। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT