Video: आगरा हाइवे पर मुर्गों से भरा ट्रक हादसे का शिकार, लोगों ने मचा दी मुर्गों की लूट, मुर्गा लूट का वीडियो वायरल

ADVERTISEMENT

Shocking Video: आगरा नेशनल हाईवे पर कोहरे के पर्दे के बीच मुर्गों की लूट शुरु हो गई, ट्रक हादसे के बाद लोग चिकन लूट कर भागने लगे।

social share
google news

UP Shocking Video: ये नजारा आगरा नेशनल हाईवे का है। यहां मुर्गों से भरी लोडिंग मैक्स हादसे का शिकार हो गई। मैक्स में डेढ़ लाख रुपए के मुर्गे और मुर्गियां भरे थे। हादसे के बाद मुर्गों की चीख ने आस पास के लोगों को एक्सीडेंट की इत्तेला दे दी फिर क्या था। हैसियत से ज़्यादा मुर्गे बटोरने की होड़ सी मच गई। 

हादसे के बाद होने लगी चिकन की चोरी

हादसे में मैक्स में सवार कोई घायल हुआ या उसके साथ कोई अनहोनी हुई इसका ख्याल किए बगैर लोग बस चिकन को चुराने की फिराक में ही लगे रहे। जिसके हाथ में जो भी पिंजरा आया वो उसे लेकर अपनी ही ताकत और अपने ही अंदाज में वहां से निकल भागने की फिराक में लग गया। मजे की बात ये है कि ड्राइवर ने जब लोगों को मुर्गा लूटने से रोकने की कोशिश की तो उसकी वहां किसी ने एक नहीं सुनी। 

मैक्स में थे डेढ़ लाख रुपए के मुर्गे और मुर्गियां

दरअसल आगरा नेशनल हाइवे पर कोहरे की वजह से एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकराए थे। घने कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेससवे पर हादसा हो गया। कई गाड़िया कम विजिबिलिटी के कारण आपस मे टकराईं। करीबन 20 गाड़िया आपस मे टकराई जिसमें मुर्गे वाली गाड़ी भी शामिल थी। थाना जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास ये हादसा हुआ।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT