Video: कैमरे में कैद सपा नेता की दबंगई, पूर्व पार्षद प्रत्याशी ने चलाई सरेआम गोलियां, सीसीटीवी में कैद फायरिंग की वारदात

ADVERTISEMENT

Crime Video: युवक के हाथ में पिस्तौल है वो पिस्टल को लोड करता है और सीधे फायर झोंक देता है। फायरिंग से इलाके के लोग इधर उधर भागने लगते हैं।

social share
google news

UP Crime: मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके से मारपीट, जबंगई और फायरिंग की डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं। लिसाड़ी इलाके के श्यामनगर में पूर्व पार्षद प्रत्याशी और सपा नेता की गुंडागर्दी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपा नेता दबंगई  दिखाते हुए महिलाओं पर फायरिंग कर रहा है। महिलाओं पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने की घटना CCTV में कैद हो गई है। 

सपा नेता की दबंगई, एक घर पर की अंधाधुंध फायरिंग

बताया जा रहा है कि बेटे के साथ हुई मारपीट के बाद दबंग ने महिलाओं पर गोलियां चलाई हैं। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गली में अफरा तफरी का माहौल है। इसी दौरान नीली पैंट और सफेद टी शर्ट पहने युवक सामने आता है। युवक के हाथ में पिस्तौल है वो पिस्टल को लोड करता है और सीधे फायर झोंक देता है। फायरिंग से इलाके के लोग इधर उधर भागने लगते हैं। 

ईद पर हुआ था पड़ोसी से विवाद

पुलिस के मुताबिक, श्यामनगर निवासी जीशान का ईद के दिन अहमदनगर गली-3 में रहने वाले आजम के बेटे फैजान से झगड़ा हो गया था। आजम सपा नेता बताया जा रहा है और वार्ड-83 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ चुका है। बताया जा रहा है कि ईद के मौके पर सपा नेता का आजम का पड़ोसियों से विवाद हुआ था। फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी की तेजी से तलाश की शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ADVERTISEMENT

यह भी देखे...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT