UP Ballia Viral Video: 'सजना हैं मुझे, खुद के लिए... ' बिना दूल्हे के सैकड़ों दुल्हनों की करा दी शादी!

ADVERTISEMENT

बिना दूल्हे के सैकड़ों दुल्हनों की करा दी शादी

social share
google news

अनिल अकेला के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

UP Ballia Fake Marriages Viral Video: दुल्हन तैयार थी, दूल्हे राजा को वरमाला पहनाने के लिए, लेकिन आखिरी वक्त में 'खेला' हो गया। दूल्हे राजा आए ही नहीं। बहुत सारी दुल्हनों ने खुद ही वरमाला पहन ली। ये कोई मूवी का सीन नहीं, बल्कि हकीकत है। ये वाक्या हुआ यूपी के बलिया में। यूपी में प्रत्येक जिले में सामूहिक विवाह योजना लागू है। इसके तहत उन जोड़ों की शादी करवाई जाती है, जो गरीब तबके से तालुक्कात रखते हैं। इन्हें 51 हजार रुपए भी दिए जाते हैं।

568 जोड़ों की शादी तय हुई थी

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

लिहाजा बलिया में भी यही हो रहा था। यहां 25 जनवरी को 568 जोड़ों की शादी हुई, लेकिन इसमें बड़ी संख्या में दूल्हे के बिना ही दुल्हनों की शादी करा दी गई। जब बात प्रशासन तक पहुंची तो आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसका वीडियो भी वायरल है।  

बिग मैरिज स्कैम

ADVERTISEMENT

शादी सिर्फ हिंदू युवतियों ने ही नहीं की, बल्कि इस फर्जीवाड़े में मुस्लिम युवतियां भी शामिल थीं। बुर्के में आई मुस्लिम दुल्हनों ने भी अपने हाथ से ही वरमाला डाली। इनमें कई सारी लड़कियां घूमने-फिरने के लिए आई थीं, जिन्हें पैसे का लालच देकर सामूहिक विवाह योजना में फर्जी तरीके से बैठा दिया गया। अब वो खुद पैसों के लालच के लिए इसकी भागीदार बनी या किसी के कहने पर, जांच जारी है। जालसाजों का प्लान था कि कागजों में गिनती हो जाए और सरकारी खजाने से पैसे ले लिए जाएं।

अब प्रशान ज

अब ये हरकत किसने की और क्यों की, इसकी तहकीकात की जा रही है। CDO ने एक बयान में कहा कि 20 सदस्यीय टीम जांच कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को तत्काल रोक दिया गया है। अभी तक 20 पात्रों कि जांच में 8 लोग लोग फर्जी पाए गए है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रिकवरी कराई जाएगी। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT