Video: 50 लाख का मिक्सर ग्राइंडर देखकर हैरान रह जाएंगे, पुर्जे खुले तो बरसने लगा लाखों का सोना!

ADVERTISEMENT

Smuggling Shocking Video: जांच के दौरान एक यात्री के सामान में मिक्सर रखा था। अधिकारियों ने जब इस मिक्सर के मोटर को खोला तो उसमें 819 ग्राम सोना रखा हुआ था।

social share
google news

Smuggling Shocking Video: क्या कोई मिक्सर ग्राइंडर 50 लाख का हो सकता है? आपका जवाब होगा नहीं। आइए हम आपको 50 लाख का मिक्सर दिखा देते हैं। दरअसल हैदराबाद के कस्टम अधिकरियों ने एयरपोर्ट पर ये मिक्सर ग्राइंडर पकड़ा। मिक्सर ग्रिंडर के मोटर को खोला गया तो पता चला कि मोटर के अंदर सोना तस्करी कर के लाया जा रहा था। 

सोने की कीमत करीब 49 लाख 79 हजार रुपए 

दरअसल हैदराबदा कस्टम के अधिकारियों को खबर मिली थी कि दुबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-1466 में तस्करी का सोना लाया जा रहा है। लिहाजा कस्टम अधिकारियों ने यात्रियों की जांच शुरु की। जांच के दौरान एक यात्री के सामान में मिक्सर रखा था। अधिकारियों ने जब इस मिक्सर के मोटर को खोला तो उसमें 819 ग्राम सोना रखा हुआ था। तस्करी कर के लाए जा रहे सोने की कीमत करीब 49 लाख 79 हजार रुपए आंकी गई है। 

दुबई व बैंकाक से सोने की तस्करी

हाल ही में इसी तरह की तस्करी का कस्टम अधिकारियों ने खुलासा किया था। जब सोने को एक यात्री के पैंट के दर अंडर गारमेंट में रखा था। इस सोने की कीमत एक करोड़ 21 लाख 34 हजार रुपए बताई गई। कस्टम अधिकारियो के मुताबिक दूसरे मामले में भी इसी तरह, 1.78 किलोग्राम कटी हुई सोने की छड़ें बरामद की गई हैं। जिनकी कीमत 1,08,81,165/- रुपये है। सोने को कपड़ों के भीतर छिपाकर रखा गया था। ये यात्री बैंकॉक से आया था। इसके अलावा तीसरे मामले में शारजाह से आए एक यात्री ने सोने को पेस्ट के रूप छुपाया रखा था। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT