Video: जयपुर में लुटेरों से भिड़ गई बहादुर महिला, सड़क पर घसीटा और लूट ले गए मंगलसूत्र, देखिए लाइव CCTV

ADVERTISEMENT

Robbery Live: आरोपी युवक महिला को सड़क पर घसीटते रहे और धक्का देकर फरार हो गए। महिला की कोशिशों के बाद लुटेरे लूट में काबयाब हो गए और मंगलसूत्र लूट लिया।

social share
google news

जयपुर से विशाल शर्मा की रिपोर्ट

Jaipur Video: राजस्थान के जयपुर से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां लुटेरों से महिला का सामना हो गया। महिला ने चेन लूटने आए लुटेरों से बीच सड़क में दो दो हाथ कर लिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार चैन स्नैचरों ने दिन दहाड़े राह चलती एक महिला गले पर झपट्टा मारा। महिला समझ गई कि ये लुटेरे चेन लूटना चाहते हैं वो लुटेरों से भिड़ गई। 

लुटेरों से महिला का सामना हुआ

आरोपी युवक महिला को सड़क पर घसीटते रहे और धक्का देकर फरार हो गए। महिला की कोशिशों के बाद लुटेरे लूट में काबयाब हो गए और ममलसूत्र लूट लिया। घटना सोमवार दोपहर जयपुर के सेक्टर 3 की है। यहां रिटायर्ड महिला शिक्षक मीरा देवी अपनी दोहिती के साथ घर के बाहर घूम रही थी। 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सड़क पर घसीटा और लूट ले गए मंगलसूत्र

तभी एक बाइक पर हेलमेट पहनकर आए दो युवकों ने मीरा देवी पर झपट्टा मार मंगलसूत्र लूट लिया। घटना में महिला के गले और कोहनी में चोट आई है। ये पूरी वारदात के बाद पीड़ित महिला ने चित्रकूट पुलिस थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT