Video: पैरोल पर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने कहा प्राण प्रतिष्ठा पर्व मनाएं, 50 दिन की पैरोल पर आए राम रहीम ने जारी किया ये वीडियो

ADVERTISEMENT

Punjab Video: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 50 दिन की पैरोल दी गई है, राम रहीम ने समर्थकों के लिए वीडियो जारी किया है।

social share
google news

Ram Rahim Video: पैरोल पर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने कहा है कि राम जी का पर्व मनाया जा रहा है। आप लोग भी प्राण प्रतिष्ठा पर्व मनाएं। 50 दिन की पैरोल पर आए राम रहीम ने एक वीडियो जारी किया है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 50 दिन की पैरोल दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राम रहीम ने एक वीडियो जारी किया

इससे पहले, राम रहीम को पिछले साल 21 नवंबर को 21 दिन की छुट्टी मिली थी। यह 2021 में राम रहीम की तीसरी अस्थायी रिहाई थी। उसके दो महीने बाद अब यह पैरोल मिली है। सिरसा मुख्यालय वाले डेरा का प्रमुख राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा। राम रहीम अपनी दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

आप लोग भी प्राण प्रतिष्ठा पर्व मनाएं

डेरा प्रमुख को 30 जुलाई, 2023 को 30 दिन की पैरोल मिली थी जबकि पिछले साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी। अक्टूबर 2022 में भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी। जून 2022 में राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी। वर्ष 2021 में राम रहीम को चार अन्य लोगों के साथ, डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने का भी दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 16 वर्ष से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या मामले में 2019 में दोषी ठहराया गया था।

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT