Rewa : गुस्से में लाल हुए BJP विधायक, सड़क पर बैठ महिला पुलिस अफसरों पर लगे चिल्लाने, बोले FIR क्यों लिखें?

ADVERTISEMENT

Rewa MLA viral video : रीवा में बीजेपी विधायक सड़क पर बैठ लगे शोर मचाने. महिला पुलिस अफसरों से बहस की. हिदायत देने लगे कि एफआईआर क्यों की.

social share
google news

विजय कुमार की रिपोर्ट

MP Rewa Viral Video : रीवा में भाजपा विधायक के रसूख का रौब उतरने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल FIR दर्ज़ करने से नाराज सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी ने थाने में जमकर बवाल किया। विधायक केपी त्रिपाठी देर रात विश्वविद्यालय थाने पहुंचे जहां नगर पुलिस अधीक्षक प्रतिभा शर्मा TI वर्षा सोनकर से जमकर बहस की। इस दौरान विधायक बार-बार चीखते हुए ये कह रहे थे कि मेरे लोगों के खिलाफ FIR क्यों की. महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच में सब साफ हो जाएगा. इस पर विधायक कहने लगे कि जांच की जरूरत ही नहीं है. एफआईआर ही नहीं करनी चाहिए थी. 

मर्यादा भूल गए विधायक?

विधायक अपनी मर्यादा भूल गए और अपने प्रभाव का जमकर रौब दिखाया।  गौरतलब है कि जिला पंचायत सदस्य ने मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने विधायक के भाई सहित 4 लोगो पर मामला दर्ज किया है। इसके विरोध में भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी थाने में पहुंचे और जमकर विरोध किया। विधायक अपनी मर्यादा भूल गए और समर्थकों ने साथ महिला पुलिस अधिकारियों से खूब अभद्रता की। 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Viral News : गुस्सै में लाल हुए विधायक जी

विधायक केपी त्रिपाठी काउंटर केस दर्ज करने का लगातार दवाब बनाया। जब पूर्व विधायक अभय मिश्रा पर पुलिस ने मामला दर्ज किया उसके बाद ही धरने से उठे। इस बीच पुलिस और विधायक की जमकर बहस हुई। विधायक अपना रौब पुलिस पर दिखा रहे थे। लेकिन नगर पुलिस अधीक्षक ने विधायक को लताड़ कर विधायकी का रौब उतर दिया।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT