पुणे के गोदाम में लगी भीषण आग, रखे थे 400 एलपीजी सिलेंडर, तीन की मौत

ADVERTISEMENT

Pune Fire News Video: यह गोदाम एक एलपीजी गैस सिलेंडर गोदाम के बगल में स्थित है जिसमें 400 से अधिक एलपीजी सिलेंडर रखे थे। गनीमत ये रही कि फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से आग पर काबू पा लिया।

social share
google news

Pune Fire Video: पुणे शहर के पास एक सजावट के गोदाम में भीषण आग लगने से 3 लोगों की जलकर मौत हो गई। यह गोदाम एक एलपीजी गैस सिलेंडर गोदाम के बगल में स्थित है जिसमें 400 से अधिक एलपीजी सिलेंडर रखे थे। गनीमत ये रही कि फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से आग पर काबू पा लिया।

पुणे शहर के बाहरी इलाके वाघोली के उबाले नगर इलाके के पास कवाडे बस्ती में पुणे अहमदनगर रोड पर शादी की सजावट के सामान के गोदाम में कल आधी रात को आग लग गई थी। दमकल विभाग के अनुसार मौके पर 4 से 5 सिलेंडर फट गए थे। गोदाम में शादी के सामान और सजावट, प्रकाश व्यवस्था, तार, कुशन और कालीन रखे हुए थे। 

आग की तीव्रता इतनी भीषण थी कि उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पास ही गैस सिलेंडर के गोदाम में करीब 400 सिलेंडर थे जिन्हें आग के आसपास फैलने से पहले ही हटा दिया गया और सुरक्षित कर लिया गया। 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

पुलिस के मुताबिक स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए निकाला गया था। अग्निशमन जवानों ने पूरी सावधानी बरती और वॉटरजेट से पानी का छिड़काव किया ताकि आग की लपटें आसपास के आवासीय भवनों तक न पहुंचे। पीएमआरडीए फायर ब्रिगेड और पुणे नगर निगम ने 09 दमकल गाड़ियों के साथ 45 दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है. इस गोदाम का मालिक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT