हिमाचल के कुल्लू में कहर, कई इमारतें ढही, पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत, देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

Himachal Flood Update: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इमारतें गिर गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। ये घटना कुल्लू स्थित नए बस स्टैंड के पास हुई। वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत भी गिरते हुए दिखाई दे रही है।

social share
google news

मनमिंदर अरोड़ा के चिराग गोठी की रिपोर्ट

Himachal Flood Update: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इमारतें गिर गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। ये घटना कुल्लू स्थित नए बस स्टैंड के पास हुई। वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत भी गिरते हुए दिखाई दे रही है।

कई इमारतों में दरार आने की खबरें भी सामने आ रही है। गुरुवार को कुल 7 इमारतें ढह गईं। हिमाचल में कई जगहों पर लैंड स्लाइडिंग और इमारतों के गिरने की कई खबरें सामने आ रही है।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

शिमला में 2017 मिमी से अधिक बारिश हुई। यहां 122 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। हिमाचल के मंडी, शिमला और सोलन में पिछले 24 घंटे में बादल फटने की 4 घटनाएं हुईं। 1 ही दिन में 11 लोगों की मौत हो गई। 18 वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। शिमला में कई सड़कों को एहतियातन बंद कर दिया गया। सीएम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने हवाई सर्वेक्षण भी किया था और नुकसान का आकलन लगाया था। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT