Video: गुरुग्राम में मॉडल की हत्या का वीडियो, सिलसिलेवार वीडियो में देखिए कैसे हुआ होटल में कत्ल, दिल्ली से मुंबई तक जुड़े तार

ADVERTISEMENT

Gurugram Video: हरियाणा के गुरुग्राम में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या से सनसनी फैल गई, BMW कार से ठिकाने लगाई लाश, पूरा वीडियो देखिए।

social share
google news

गुरुग्राम से नीरज वशिष्ठ के साथ अरविंद ओझा

Gurugram Model Divya Video: 27 साल की दिव्या पाहुजा की होटल में हत्या कर दी गई। दिव्या मॉडलिंग करती थीं। हैरानी की बात ये है कि कातिल कत्ल के बाद दिव्या की लाश को BMW में लेकर फरार हो गए थे। ये मॉडल गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर केस में गवाह थी। संदीप गाडोली का एनकाउंटर अंधेरी के होटल में हुआ था। 

होटल, गैंगस्टर और मॉडल का कत्ल

मॉडल दिव्या पाहुजा गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली थी। पुलिस को शक है कि होटल सिटी प्वाइंट के मालिक अभिजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिव्या का कत्ल किया है। आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए 10 लाख रुपये दिए। नीले रंग की बीएमडब्ल्यू DD03K240 कार मं लाश डिग्गी में रखी गई। 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सीसीटीवी में कैद कत्ल की वारदात

होटल सिटी प्वाइंट के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दिव्या पाहुजा व अभिजीत 2 जनवरी की तड़के 4 बजकर 18 मिनट पर होटल में आए। दोनों होटल के रिसेप्शन पर पहुंचे। इनके साथ एक और शख्स था। यहां से तीनों होटल के कमरा नंबर 111 में चले गए। दूसरे सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि 02 जनवरी की रात करीब 10 बजकर 44 मिनट पर चादर में लपेटकर लाश को घसीटा जा रहा है। 

चादर में लपेटकर लाश को घसीटा

गौरतलब है कि 7 फरवरी 2016 को हरियाणा के गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर केस में दिव्या मुख्य गवाह थी। असल में ये माना जाता है कि संदीप को जाल में फंसाने वाली दिव्या ही थी। जिसने गुरुग्राम पुलिस को चिपऑफ दिया था। जिसके बाद संदीप होटल के ही कमरे में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। इस केस में दिव्या को पुलिस ने गवाह बनाया था।  

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT