Exclusive Video: आपने सोने का कंबल देखा है? आपको दिखाते हैं सोने का कंबल! कंबल की कीमत 11 लाख 75 हजार

ADVERTISEMENT

Exclusive Gold Video: ये वो कंबल है जिसमें आग लगेगी तो निकलेगा चमकता सोना, देख कर आँखें फटी की फटी रह जायेंगी।

social share
google news

Exclusive Gold Video: मंगलुरु सीमा शुल्क के अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी का खुलासा किया है। प्रोफाइलिंग के आधार पर कस्टम टीम ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX384 द्वारा दुबई से मंगलुरु की यात्रा कर रहे यात्री की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कस्टम अधिकारियों को एक व्यक्ति पर शक हुआ। 

डबल कंबल में छुपा लाखों का सोना

शक होने पर इस यात्री को ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोक लिया गया था। उसके चेक-इन किए गए सामान को स्कैन करते समय काली छवि दिखाई दे रही थी और इस सामान की आगे की खुली जांच की गई अधिकारियों की आंखे खुली की खुली रह गईं। कस्टम अधिकारियों ने देखा कि कंबल के अंदर रखे डबल परत वाले कपड़े में छिपा हुआ पीला रंग का पेस्ट मौजूद है। 

सोने की कीमत करीब 11 लाख 75 हजार 

जांच में पता चला कि ये सोने का पेस्ट है। हीटिंग प्रक्रिया द्वारा निष्कर्षण के बाद 24 कैरेट शुद्धता वाले सोना कंबल से लग किया गया। बरामद किए गए सोने का वजन 201 ग्राम शुद्ध पाया गया। कस्टम अधिकरियों के मुताबिक बरामद सोने की कीमत करीब 11 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT