दिल्ली में कार में मिली अर्धनग्न लाश, पास मिला इंजेक्शन! दिल्ली पुलिस हैरान, सीसीटीवी देख कर हैरान हो जाएंगे

ADVERTISEMENT

Delhi Youth Dead Body Found in car kalyanpuri: दिल्ली में एक 31 साल के युवक का अर्धनग्न शव कार में मिलने से हड़कंप मच गया।

social share
google news

अमरजीत सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Delhi Youth Dead Body Found in Kalyanpuri : दिल्ली में एक 31 साल के युवक का अर्धनग्न शव कार में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पैंट उतरी हुई थी। उसकी पहचान प्रदीप झा के रूप में हुई। उसने पिता का नाम हृदयनारायण झा है। वो प्रख्यात पंडित है। शक की सुई उसके दोस्त तारा पर जा रही, जो घटना के वक्त कार में मौजूद थे। इसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके पिता हृदयनारायण झा का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है और ये हत्या प्रदीप के दोस्त तारा ने की है। उसके शरीर में इजेक्शन लगा कर ड्रग्स पहुंचाया गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

प्रदीप किस मानसिकता का आदमी था?

 

दरअसल, हृदयनारायण झा अपने परिवार के साथ ईस्ट दिल्ली में विनोद नगर में रहते हैं। उनकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। प्रदीप उनका सबसे छोटा बेटा है। बताया गया है कि प्रदीप ने जनवरी में ही एचसीएल कंपनी से रिजाइन कर दिया था। आजकल वो बेरोजगार था। प्रदीप का बड़ा भाई वकील है। परिवार के मुताबिक, प्रदीप 7 जून को अपनी वेगन आर कार लेकर घर पर ये कह कर गया था कि वो घूमने जा रहा है। इसके बाद जब घरवालों ने देर रात उसे फोन किया तो प्रदीप ने फोन उठाया, लेकिन वो ढंग से बात नहीं कर पा रहा था। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।

ADVERTISEMENT

 

कार में लाश, कई सवाल? फुटेज से खुलासा

 

इसके बाद किसी ने प्रदीप की गाड़ी एनएच - 24 पर खड़ी देखी। उसमें प्रदीप बेसुध हालत में पड़ा था। पुलिस को काल किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि प्रदीप की तो मौत हो गई है। पुलिस ने प्रदीप के भाई को फोन करके हालत बताए। परिवार एक दम सदमे में आ गया। जांच के दौरान कल्याणपुरी पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो बुधवार दोपहर करीब 4 बज कर 49 मिनट की फुटेज मिली। कार से एक शख्स निकल रहा है। परिवार को फुटेज दिखाई तो पता चला कि ये शख्स तो ताराचंद है।

 

क्या नशे का इंजेक्शन लगा दिया?

ताराचंद पर सवाल!

 

परिवार ने बताया कि 8 जून को ताराचंद को विनोद नगर में मृतक के घर के आसपास देखा गया था। ये भी पता चला कि ताराचंद से जब एक शख्स ने प्रदीप के घर के बारे में पूछा तो उसने कहा कि परिवार यहां नहीं रहता है। ये बात उस शख्स ने बाद में हृदयनारायण झा को बताई। आज सुबह प्रदीप का पोस्टमार्टम हो गया है। जांच से स्थिति और साफ होगी। पोस्टमार्टम से पता चलेगा कि क्या नशे की वजह से उसकी मौत हुई? जांच में ये भी बात सामने आई है कि परिवार प्रदीप को ताराचंद के साथ नहीं रहने की सलाह देता था, लेकिन आखिरी वक्त में उसकी तारा चंद के साथ मौजूदगी कई सवाल खड़े कर रही हैं। कार के अंदर से पुलिस को इंजेक्शन मिला है। कार की फोरेंसिक जांच की गई है।

मसलन

1. 7 जून को प्रदीप क्या तारा के साथ गया था?

2. क्या प्रदीप को नशे का इंजेक्शन लगाया ?

3. क्या ताराचंद ने जानबूझकर उसको इंजेक्शन लगाया? 

4. आरोपी का मोबाइल रिकार्ड क्या इशारा करते है?

पुलिस प्रदीप के मोबाइल को खंगाल रही है, जिससे पता चल सके कि आखिरी वक्त में उसकी किस-किस से बात हुई है? ये भी पता लगाया जा रहा है कि उसने नौकरी क्यों छोड़ी थी?  शुरुआती तौर पर पता लगा है कि कंपनी में पानी गंदा आता था, जिससे उसके बाल छड़ रहे थे। इस वजह से उसने नौकरी छोड़ दी थी। उसने चेन्नई से Mass Media का कोर्स भी किया था। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि प्रदीप किस मनोस्थिति का आदमी था ताकि सच सामने आ सके?

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT