Video: दिल्ली में कुछ ही सेकेंड में महिला का गला दबा दिया!

ADVERTISEMENT

Delhi Uttam Nagar CCTV: दिल्ली में गला घोटू गैंग का कहर देखने को मिला है।

social share
google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
 

Delhi Uttam Nagar CCTV: दिल्ली में गला घोटू गैंग का कहर देखने को मिला है। इस सिलसिले में एक CCTV फुटेज सामने आया है। ये वाक्या दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में हुआ है। 6 जनवरी को सुबह 6.30 बजे सड़क पर चलती महिला का गला दबाकर लूट की वारदात को दिया अंजाम दिया गया। ये पूरी घटना CCTV में हुई कैद हो गई।

उत्तम नगर के सैनिक नगर में बेखौफ बदमाश सड़क पर चलती महिला के पीछे से आया। महिला का गला चोक किया, जिस से महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी महिला का पर्स और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। इस सिलसिले में डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन के मुताबिक, आरोपी को उसी दिन अरेस्ट कर लिया गया था। उससे लूट का सामान बरामद कर लिया गया है।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

आरोपी का नाम शिव कुमार उर्फ ​​विक्की है। उसके पिता का नाम संजीव है। आरोपी ग्राम भीलवाड़ा जिला सिरोही राज का रहने वाला है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले वो 6 इसी तरह के मामलों में शामिल बताया जाता है।

 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT