दिल्ली में दूसरे 'साहिल' ने फिर ताबड़तोड़ चाकू घोंपे, मां के सामने आरोपी चाकू घोपता रहा, मां चिल्लाती रही, देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

Delhi Sunder Nagari Stabbing Viral Video: दिल्ली में फिर कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई। एक मां चिल्लाती रही और बदमाश उसकी मां के सामने ही उसके जिगर के टुकडे़ को चाकू घोपता रहा।

social share
google news

 

हाय! मेरा बच्चा मर गया! ...जब मां चिल्लाती रही और दुनिया वीडियो बनाती रही, कानून की उड़ी धज्जियां


Delhi Sunder Nagari Stabbing Viral Video : दिल्ली में फिर कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई। एक मां चिल्लाती रही और बदमाश उसकी मां के सामने ही उसके जिगर के टुकडे़ को चाकू घोपता रहा। ये दर्दनाक घटना हुई नार्थ ईस्ट दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में। इस मुद्दे पर दिल्ली पुलिस की एडिश्नल डीसीपी संध्या स्वामी ने क्राइम तक को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी।

वाक्या है दिल्ली के नंद नगरी के सुंदर नगरी इलाके का। ये घटना गुरुवार रात साढे़ दस बजे के आसपास हुई। यहां क़ासिम नाम के युवक पर शोएब ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

Delhi Sundar Nagri : दरअसल, इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शोएब कासिम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा है। पीछे से आवाज सुनाई दे रही है। कहा जा रहा है कि ये आवाज कासिम की मां की है। वो चिल्ला रही है, लेकिन आरोपी फिर भी हमला करता जा रहा है।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

इस घटना के बाद तुरंत कासिम को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों की पुरानी रंजिश थी। किस बात को लेकर दोनों का झगड़ा हुआ, इसकी जांच जारी है। आरोपी फरार है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT