देखिए कैसे बने हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में खतरनाक हथियार, जेल में गैंगवार का खतरा, स्पेशल सेल करेगी जांच

ADVERTISEMENT

Tihar Murder Case Latest: तिहाड़ में टिल्लू ताजपुरिया का हत्या के बाद अब हत्या में इस्तेमाल खतकनाक हथियारों की तस्वीरें सामने आई हैं।

social share
google news

Tihar Murder Case Latest: तिहाड़ में टिल्लू ताजपुरिया का हत्या के बाद अब हत्या में इस्तेमाल खतकनाक हथियारों की तस्वीरें सामने आई हैं। देखिए कि टिल्लू को मारने के लिए किस तरह खतरनाक हथियार तैयार किए गए थे। 

20 दिनों में दो हत्या की वारदातों के बाद की साख पर गंभीर सवालखड़े हो रहे हैं। हाई सिक्योरिटी वार्ड में कत्ल के बाद दावा किया जा रहा है कि तिहाड़ जेल में बड़े बदलाव किए जाएंगे। इस बीच खबर आई है कि टिल्लू की हत्या की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी। 

जी हां तिहाड़ जेल के अंदर कैदी खुद हथियार बनाते है और फिर उसका इस्तेमाल कैसे करते हैं ये वीडियो में साफ नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक पहले जेल के अंदर लगे खिड़कियों की पत्तियों और Exhaust fan की पत्तियां को तोड़ा गया। उसके बाद पत्थर पर पत्तियां को कई दिनों तक घिसकर नुकीला बनाया गया। 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सूत्रों के मुताबिक हत्या के लिए बदमाशों ने तिहाड़ जेल के अंदर ही हथियार बनाए, नुकीले और तेज धारदार नुकीले। जिस जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या हुई सिर्फ इस जेल में अप्रैल महीने में ही करीब 50 मेड इन तिहाड़ हथियार बरामद किए जा चुके हैं। 

अप्रैल महीने में ही प्रशासन ने 53 बार चेकिंग की, इस दौरान 22 तो तैयार हथियार मिले, जबकि 32 को अभी नुकीला या धारदार करना बाकी था। 9 मार्च को तिहाड़ जेल प्रशासन ने संदिग्ध घूम रहे कैदियों के पास से 23 सर्जिकल ब्लेड बरामद किए थे। इसके अलावा कैदियों के पास से दो टच मोबाइल भी मिले थे।

ADVERTISEMENT

महज 20 दिन के अंदर देश की सबसे सुरक्षित जेल तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड जिस तरह से दो कैदियों की हत्या हुई उसके बाद तिहाड़ जेल पर सवाल उठ रहे हैं।

2 मिनट 49 सेकंड के वीडियो ने तिहाड़ के पूरे सुरक्षा सिस्टम की तस्वीर साफ कर दी और ये हालत हाई सिक्योरिटी वार्ड के है तो अंदाजा लगाया जा सकता है की बाकी वार्ड किस हालत में होंगे। कैदियों ने सभी के पास मेड इन तिहाड़ हथियार थे जिससे 2 मिनट में टिल्लू पर 90 से ज्यादा बार वार किए गए।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT