Video: राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का सीसीटीवी, कैमरे में कैद 20 राउंड फायरिंग, एक कातिल एनकाउंटर में ढेर

ADVERTISEMENT

Jaipur Murder CCTV: सुखदेव सिंह के ठीक सामने बैठा सफेद कमीज वाला शख्स पिस्तौल निकाल लेता है और दनादन फायर करना शुरु कर देता है।

social share
google news

Jaipur Murder News : जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना का सीसीटीवी सामने आया है। वीडियो मे साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग सुखदेव सिंह के कमरे में बैठ कर बात कर रहे हैं। इसी बीच सुखदेव सिंह के ठीक सामने बैठा सफेद कमीज वाला शख्स पिस्तौल निकाल लेता है और दनादन फायर करना शुरु कर देता है। साथ ही दूसरा शख्स भी पिस्टल निकाल लेता है और सुखदेव सिंह पर फायरिंग शुरु कर देता है।  

20 राउंड फायरिंग से दहशत

सुखदेव सिंह का साथी वहां से भागता है हमलावर उसको भी गोली मारते हैं। कातिल करीब 20 राउंड फायरिंग करते हैं। एक आरोपी तो सुखदेव सिंह के नजदीक आकर सिर में गोली मार देता है। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना गोगामेड़ी के घर में हुई है।  

एक बदमाश एनकाउंटर में ढेर

हत्या के दो घंटे बाद पुलिस ने नवीन शेखावत नाम के आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक फायरिंग के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। गोगामेड़ी को तुरंत मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त गोगामेड़ी में मौजूद अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:21 बजे श्याम नगर जनपथ स्थित घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान दो बदमाश स्कूटर पर आए थे। हमलावरों ने गोगामेड़ी पर फायरिंग कर दी. सूचना पर श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची।

ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT