Video: अजब प्यार की गजब 'पकड़ौआ' शादी, बिहार से आई अजीब शादी की इन तस्वीरों ने दिमाग घुमा दिया, गौर से देखिए

ADVERTISEMENT

Bihar Crime: शादी के बाद आम तौर पर विदाई मौक़े पर लोग इमोशनल होते हैं। घर-आंगन में खेल कर बड़ी हुई बेटी ससुराल जा रही होती है, तो लोग रो रहे होते हैं लेकिन इस कहानी में मामला उल्टा है।

social share
google news

पटना से राजेश कुमार झा की रिपोर्ट

Bihar Video: शादी के बाद लड़की इसलिए गुस्से में है, क्योंकि लड़का उसे अपने साथ अपने घर ले जाने को तैयार नहीं है और लड़का इसलिए नाराज है क्योंकि लड़की जबरदस्ती उसके गले पड़ गई है। उसे अपने साथ अपने घर ले जाने की ज़िद कर रही है। लड़के के घरवाले अनचाही बहू से पीछा छुड़ाना चाहते हैं और लड़की के घरवाले हर हाल में अपनी बेटी का घर बसता हुआ देखना चाहते हैं। इन सारे लोगों के बीच कुछ एनजीओ यानी नॉन गर्वमेंटल ऑर्गेनाइजेशन वाले हैं, जो लड़की की शादी करवा कर मामले को सेटल करवाना चाहते हैं।

बिहार में पकड़ौआ विवाह 

ये वीडियो बिहार की है। बिहार की राजधानी पटना की और पटना के बाहरी बेगमपुर इलाके की। हुआ यूं कि यहां मंगलवार को एक लड़की कुछ एनजीओ कर्मियों के साथ अचानक एक लड़के के घर पर आ धमकी और इससे पहले कि लड़का या फिर उसके घरवाले कुछ समझ पाते, सभी ने मिल कर लड़के को काबू कर लिया। इसके बाद सभी उसे मोहल्ले के ही शिव मंदिर में ले कर गए, जहां उन्होंने लड़का-लड़की से एक दूसरे को फूल मालाएं पहनाने को कहा और फिर लड़के के हाथों में सिंदूर की डिब्बी थमा कर, लड़की की मांग भर देने का हुक्म सुना दिया।  

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अजब प्यार की गजब 'पकड़ौआ' शादी

मरता क्या ना करता, लड़के ठीक वैसा-वैसा ही करता गया, जैसा-जैसा उसे एनजीओ वालों ने कहा। बात तब बिगड़ गई जब शादी के बाद लड़का अपनी बीवी को अपने साथ घर ले जाने से मना करने लगा। असल में लड़के का कहना था कि वो शादी करेगा तो अपनी घरवालों की मर्जी से ही करेगा। चूंकि वो इस शादी को नहीं मानता है, तो फिर लड़की को घर ले जाने का सवाल ही नहीं उठता लेकिन लड़की और एनजीओ वालों का कहना था कि लड़का पिछले कई सालों से लड़की के साथ रिलेशन में है, ऐसे में उसे लड़की से पीछा छुड़ाने का कोई हक़ नहीं है बल्कि लड़की का तो यहां तक कहना था कि असल में लड़की के घरवाले उसके घरवालों से 51 लाख रुपये दहेज के तौर पर मांग रहे हैं।  

बिहार से आई अजीब शादी की तस्वीरें

उनका कहना है कि अगर वो ये पैसे लेकर आती है, तो फिर वो उसे बहू के तौर पर स्वीकार कर लेंगे वरना उसके लिए ससुराल के दरवाज़े बंद हैं। लड़की ने तो यहां तक कहा कि जब अपने ब्वॉयफ्रेंड गणेश के साथ अपने रिलेशन को लेकर उसने गणेश यानी लड़के घरवालों से बातचीत की, तो वो इसका सबूत मांगने लगे। पर्सनल तस्वीरों की डिमांड करने लगे। लेकिन लड़की की बातों के उलट लड़के वालों का कुछ और ही कहना है। वो कह रहे हैं कि लड़की ने एनजीओ वालों के साथ मिल कर जबरन उनके बेटे को अगवा कर उससे शादी कर ली है। यानी ये एक पकड़ौआ शादी है। जबकि ऐसी शादियों को हाई कोर्ट पहले ही गैर कानूनी ठहरा चुका है।  

ADVERTISEMENT

पर्सनल तस्वीरों की डिमांड

लड़के वालों ने इस शादी के खिलाफ लड़की के साथ-साथ एनजीओ वालों के खिलाफ़ भी पटना के बाईपास थाने में रिपोर्ट लिखवाई है और पुलिस ने अब इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है। वैसे तो पटना का ये मामला बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में होने वाले दूसरे पकड़ौआ विवाह के मामलों से थोड़ा अलग है क्योंकि आम तौर पर पकड़ौआ विवाह के मामलों में लड़का-लड़की एक दूसरे को पहले से नहीं जानते, बल्कि लड़की के घरवाले या इलाके के कुछ दबंग लोग वैसे लड़कों को पकड़ कर उनकी अपनी बेटी से जबरन उनकी शादी करा देते हैं। 

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

जो किसी सरकारी नौकरी में हो या फिर कुंवारा होने के साथ-साथ लाइफ में सेटल हो चुका हो। लेकिन ये मामला भी बेशक पकड़ौआ विवाह का हो, लेकिन ये केस थोड़ा अलग है। अब तक की जानकारी के मुताबिक यहां लड़का लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे, लड़के ने उससे शादी का वादा भी किया था लेकिन लड़के और उसके घरवालों ने ऐन मौके पर शादी से मना कर दिया। जिसके बाद लड़की एनजीओ वालों के पास गई और एनजीओ वालों ने पुलिस या कानून की मदद लेने की जगह खुद लड़के के साथ लड़की का पकड़ौआ विवाह करा डाला। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT