Video: डकैतों को देख बेहोश हुआ कारोबारी, डकैत ने पिलाया पानी, हथियारों से लैस 6 डकैतों का तांडव, लाखों की लूट, देखिए सीसीटीवी

ADVERTISEMENT

Shocking Video: पिस्टल की नोक पर दुकान और घर में अपराधियों ने डैकेती डाली, डकैती की घटना CCTV में कैद हो गई है।

social share
google news

दरभंगा से प्रह्लाद कुमार की रिपोर्ट

Bihar Shocking Video: दरभंगा के बहेड़ा थाना इलाके के फरदाहा गांव में बीती रात छह अपराधी अशोक इंटरप्राइजेज नामक दूकान में धावा बोल दिया। ये लुटेरे ग्राहक बन कर आये थे। दुकान का सामान दिखाने के बहाने पहले दुकानदार अशोक महतो से बात की। मौका मिलते ही अपराधी पिस्टल के बल पर पहले दुकानदार अशोक को बंधक बनाया फिर दुकान के शटर को बंद कर दिया। दुकान में रखे करीब पचीस हजार नगद निकाल लिया। 

एक घंटे तक लूट का तांडव

डकैतों ने दुकान के अंदर ही बने अशोक महतो के आवास में धावा बोल दिया। घर के अंदर परिवार के सभी लोगो को पिस्टल का खौफ दिखाया। तिजोरी की चाभी लेकर आराम से घर के सभी सोने चांदी के जेवर लेकर चलते बने। डकैत करीब एक घंटे तक घर और दुकान के अंदर रहकर लूटपाट करते रहे।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सीसीटीवी में कैद डकैती

ये पूरी घटना दुकान में लगे CCTV में कैद भी हो गयी। जाते जाते सभी डकैत घरवालों की मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। घटना के करीब आधे एक घंटे के बाद पीड़ित दुकानदार घर से बाहर निकल पाया। डकैतों की धमकी और पिस्टल को देख अशोक महतो अचानक खौफजदा होकर बेहोश हो गया। एक डकैत ने अशोक को पानी पिलाया तब वो होश में आया। डकैतों ने जाते-जाते पुलिस को खबर नहीं देने की धमकी भी दी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT