Viral Video : कॉलर पकड़ा, थप्पड़े मारे, पुलिसकर्मियों के बीच हुई ठिशुम-ठिशुम!

ADVERTISEMENT

Bihar Bhagalpur Viral Video: बिहार के भागलपुर में दो पुलिस वाले आपस में ही लड़ पड़े। इस लड़ाई को किसी ने कैमरे पर कैद कर लिया। अब ये लड़ाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

social share
google news

निभाष मोदी के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
 

Bihar Bhagalpur Viral Video: बिहार के भागलपुर में दो पुलिस वाले आपस में ही लड़ पड़े। इस लड़ाई को किसी ने कैमरे पर कैद कर लिया। अब ये लड़ाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये वाक्या जीरो माइल उद्योगिक थाना क्षेत्र में हुआ। ट्रैफिक पुलिस का सिपाही और दूसरा डायल 112 का सिपाही आपस में भिड़ गए। दरअसल,  ट्रैफिक पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी कर रहा था। 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

इस दौरान उसने एक ट्रैक्टर को ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते हुए पकड़ा। फिर 7000 रुपए का चालान काटने की बात करने लगा। बाद में पता चला कि ये ट्रैक्टर डायल 112 में मौजूद होमगार्ड का था।

डायल 112 का सिपाही सिविल ड्रेस में मोटरसाइकिल से बिना हेलमेट पहने यातायात पुलिसकर्मी के पास पहुंचा। उसे वर्दी का रौब दिखाने लगा। दोनों के बीच बहस हो गई। थोड़ी देर में बहस बढ़ गई। 

ADVERTISEMENT

यातायात पुलिस के एसआई, दो सिपाहियों और होमगार्ड जवान के बीच मारपीट शुरू हो गई। गुस्से में ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने ट्रैक्टर को जब्त करके उसका 2000  रुपये का चालान काट दिया। अब ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT