शरारती लड़के की कारस्तानी, टंकी के नोजल में ये क्या डाल दिया? फिर ये हुआ? देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

Bhopal Petrol Pump Viral Video: घटना भोपाल के कटारा हिल्स इलाके की है। इस घटना के बाद दो युवक भाग निकले और एक को पकड़ लिया। फिलहाल, पुलिस ने तीनों के खिलाफ आगजानी का केस दर्ज कर लिया है।

social share
google news

Bhopal Petrol Pump Viral Video : पागलों की इस संसार में कोई कमी है। एक ढूंढों, चार मिल जाते हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण एमपी के भोपाल से सामने आया है। एक सीसीटीवी फुटेज वायरल है। इस फुटेज में दिख रहा है कि एक बाइक और उसके आसपास तीन लड़के खड़े हुए हैं। ये लोग पेट्रोल पंप पर खड़े हैं। बाइक में पेट्रोल डलवाया जा रहा है। अचानक इनमें से एक लड़के को शरारत सूझी। जब बाइक में पेट्रोल डल रहा था, उसी वक्त उसने लाइटर जेब से निकाला और जला दिया। इसके बाद लाइटर को पेट्रोल की टंकी के नोजल पर रख दिया। अचानक आग लग गई।

Bhopal Petrol Pump Viral Video : घटना भोपाल के कटारा हिल्स इलाके की है। इस घटना के बाद दो युवक भाग निकले और एक को पकड़ लिया। फिलहाल, पुलिस ने तीनों के खिलाफ आगजानी का केस दर्ज कर लिया है।

रविवार की रात करीब सवा बारह बजे बाइक सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मचारी से सौ रुपये का पेट्रोल डालने को बोला। कर्मचारी जब बाइक में पेट्रोल डालने लगा, तभी तीनों में से एक युवक ने जेब से लाइटर निकाला और पेट्रोल पंप के नोजल में आग लगा दी।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Bhopal Petrol Pump : पकड़े गए युवक का नाम विजय सिंह है। पुलिस उसके साथियों भरत गतखने और आकाश गौड़ की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी भरत के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वो टाइल्स लगाने का काम करता है। दूसरा आरोपी, आकाश मैकेनिक है और तीसरा आरोपी विजय प्राइवेट जाब करता है। 


Note : ये खबर क्राइम तक में Internship कर रही तृषा वर्मा ने लिखी है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT