Bharatpur Tractor News : क्या भाई ने ही अपने भाई को 8 बार ट्रैक्टर से कुचला? आरोपी फरार, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी, भरतपुर कांड की Inside Story

ADVERTISEMENT

Bharatpur Tractor News : भरतपुर का वीडियो वायरल है। इसमें एक शख्स ने आठ बार कथित तौर पर अपने भाई को ट्रैक्टर से कुचल दिया। आरोपी फरार है, लेकिन सवाल कई है।

social share
google news

सुरेश फौजदार के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Bharatpur Tractor News : भरतपुर का वीडियो वायरल है। इसमें एक शख्स ने आठ बार कथित तौर पर अपने भाई को ट्रैक्टर से कुचल दिया। आरोपी फरार है, लेकिन सवाल कई है। क्या मारने वाला शख्स मृतक का भाई था? अगर था तो उसने ऐसा क्यों किया? क्या फंसाने के लिए अपने ही भाई की जान ले ली आरोपी ने? या फिर ये विरोधियों की कोई चाल है। जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़ा न जाए, तब तब कुछ नहीं कहा जा सकता। हां, वीडियो में दिख रहे आरोपी की पहचान कई लोगों ने की है।

मृतक का नाम निरपत सिंह गुर्जर था। वह 30 साल का था। गांव में बहादुर सिंह गुर्जर अपने परिवार के साथ रहता है। उसके साथ निरपत पुत्र अतर सिंह गुर्जर के परिवार का जमीन को लेकर काफी समय से झगड़ा चल रहा था।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Rajasthan Bharatpur Tractor Viral Video :  ये घटना भरतपुर के बयाना थाना के अधीन अड्डा गांव में हुई। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस में शिकायत भी हुई थी, लेकिन मामला सेटल हो गया था। 

बुधवार को बहादुर सिंह गुर्जर पक्ष के लोग विवादित जमीन को ट्रैक्टर लेकर जोतने के लिए चले गए। जैसे ही इसकी जानकारी दूसरी पार्टी को लगी, वे मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस ने दोनों परिवारों के 22 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि अतर सिंह के छोटे बेटे दामोदर सिंह ने विरोधियों को फंसाने के लिए अपने ही बड़े भाई निरपत सिंह के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस तरह उसने 8 बार निरपत को ट्रैक्टर से रौंद डाला।

ADVERTISEMENT

मृतक के पिता अतर सिंह गुर्जर का आरोप है कि पांच दिन पहले जब उन लोगों का अपने विरोधियों से झगड़ा हुआ था। उस समय पुलिस ने उन्हें थाने में बैठा लिया और देर रात 15 हजार रुपए लेकर उनको घर जाने दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश किलवानीय ने बताया कि इस हादसे में 8 लोग घायल भी हुए हैं। 4 की हालत गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT