UP ELECTION 22: सट्टा बाज़ार में BJP की जीत पर लगा इतने करोड़ का दांव, जानकर हो जाएंगे हैरान

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

सट्टा बाज़ार में 500 करोड़ का दांव

Exit Polls: उत्तर प्रदेश में विधान सभा के चुनाव हो चुके हैं, यहां तक कि एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके कयासों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच सट्टा बाज़ार ने उत्तर प्रदेश के चुनावों के नतीजे को लेकर जो खुलासा किया है वो वाकई सभी को हैरत में डाल रहा है।

सट्टा बाज़ार से जुड़े लोगों की बातों पर यकीन किया जाए तो यहां भी BJP सट्टा खेलने वालों की पहली पसंद बनी हुई है। जानकर हैरान हो जाएंगे कि उत्तर प्रदेश में किसको सत्ता मिलेगी और कौन सत्ता की दौड़ से बाहर हो जाएगा इस बात पर ही सट्टा बाज़ार में पूरे 500 करोड़ का दांव लग चुका है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

सटोरियों की पसंदीदा पार्टी

Election Results: राजस्थान से लेकर मुंबई तक के सट्टा बाज़ार के अनुमान में सीटों की गिनती में थोड़ा हेर फेर ज़रूर है लेकिन मोटे तौर पर देखा जाए तो भारतीय जानता पार्टी को सटोरियों ने 226 से लेकर 245 तक सीटें देने का दांव खेला है। यानी सट्टा बाज़ार में चल रही हवा पर यकीन किया जाए तो उत्तर प्रदेश में BJP सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है। बेशक मुंबई और राजस्थान के सट्टा बाज़ारों में भाव अलग अलग हैं मगर दोनों ही जगह फेवरेट पार्टी BJP ही है।

ADVERTISEMENT

मुंबई में सट्टा बाज़ार BJP पर दस हज़ार का दांव लगाने पर 13 हज़ार रुपये देगा, जबकि समाजवादी पार्टी का दांव बहुत ऊंचा है। यानी सपा पर दांव खेलने पर अगर 3200 देने होंगे तो जीत की सूरत में उसे 10000 रुपये मिलेंगे। ग़ौर करने वाली बात ये है कि सपा को मुंबई के सट्टा बाज़ार ने 133 में से 136 सीटें दिलवाई हैं।

ADVERTISEMENT

नतीजों से पहले सट्टा बाज़ार का दांव

UP Election Result: उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों में किस सियासी पार्टी को सत्ता मिलेगी और किसका राजतिलक होगा। इसके बारे में फैसला तो 10 मार्च को ही होगा जब सात चरणों में पड़े वोट की गिनती शुरू होगी और EVM में बंद नेताओं की क़िस्मत खुलेगी।

सत्ता पर सट्टा लगाने वाला ये बाज़ार हर बार की तरह इस बार भी पूरी तरह से सक्रिय रहा। और सट्टा बाज़ार में अपनी पैनी नज़र रखने वालों की मानें तो उत्तर प्रदेश के चुनावों में इस बार अकेले राजस्थान भर में 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा का सट्टा अभी तक लग चुका है।

राजस्थान के फलोदी सट्टा बाज़ार पर यकीन किया जाए तो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी फिर सत्ता में वापसी करने वाली है। फलोदी सट्टा बाज़ार के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी फेवरेट है और उसे क़रीब 230 से ज़्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं जिसकी वजह से उस पर दस पैसे का भाव चल रहा है। जबकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 145 से ज़्यादा सीटें देने को सट्टा बाज़ार कतई तैयार नहीं इसी लिए उसका भाव 1-15 का चल रहा है।

फलोदी जिता रहा BJP को

UP ELECTION: असल में ये भाव कुछ इस तरह से है कि जीत पर सट्टा बाज़ार 10 पैसे के भाव से जीतने वाले को एक रूपया देता है, जबकि 1-15 के भाव का मतलब ये हुआ कि जिस पार्टी पर एक रुपये का दांव लगाया गया है तो जीतने की सूरत में उसे एक रुपये के मुकाबले 15 रूपये मिलेंगे।

फलोदी सट्टा बाज़ार में पिछले 25 सालों से सट्टा चलवा रहे एक सटोरी अन्टू जी चंद्र के मुताबिक सट्टा बाज़ार का नतीज़ों को भांपने का अपना तरीक़ा है। और अक्सर उनका अनुमान सही बैठता है। कम से कम पिछले पांच छह चुनावों से तो ऐसा ही देखा जा रहा है।

इस बार एक ही चुनाव पर लगा दांव

अंटू जी कहना है कि इस बार सट्टा बाज़ार ने उत्तर प्रदेश के चुनावों के अलावा किसी और विधान सभा चुनाव के नतीजों पर कोई सट्टा नहीं लगाया। लेकिन केवल UP के चुनावों पर ही फलोदी सट्टा बाज़ार में 300 करोड़ के आस पास सट्टा लगाया जा चुका है जबकि राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा सट्टा बाज़ार बीकानेर में है। जिसमें 200 से 300 करोड़ रुपये का दांव लगाया गया है।

सट्टा बाज़ार का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार सत्ता में वापसी करने वाली है। सट्टा बाज़ार ने ये अनुमान किस आधार पर लगाया इस सवाल के जवाब में तो कोई कुछ नहीं कह पा रहा है लेकिन सटोरियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर नज़र नहीं आ रही है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT