कलंकित रिश्ते : 55 साल की उम्र में दादी के अवैध रिश्तों में 3 साल की बच्ची थी 'रोड़ा', किया क़त्ल

ADVERTISEMENT

कलंकित रिश्ते : 55 साल की उम्र में दादी के अवैध रिश्तों में 3 साल की बच्ची थी 'रोड़ा', किया क़त्ल
social share
google news

Crime Story in Hindi : जुर्म की दुनिया में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो रिश्तों में गहरा ज़ख्म दे जाती हैं. ऐसा ज़ख्म जिसे कभी भरा नहीं जा सकता. लेकिन इस घटना ने एक साथ कई रिश्तों का ना सिर्फ क़त्ल किया बल्कि ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर भरोसा करें तो किस पर?

इस दुनिया में एक बच्ची आखिर किन लोगों पर आंखें मूंदकर यकीन करे? क्या मां की कोख के अलावा कोई दूसरी जगह सुरक्षित नहीं है? ये सवाल इसलिए क्योंकि अभी हाल में एक खबर आई थी, जिसमें एक लड़की ने मरने से पहले लिखा था कि मां की कोख और कब्र ही दुनिया में सिर्फ़ सुरक्षित हैं बाक़ी कोई दूसरी जगह नहीं.

ये उसने परिवार के क़रीबी लोगों और स्कूल टीचर द्वारा किए जाने वाले यौन उत्पीड़न को लेकर अपने सुसाइड नोट में लिखा था. वाकई ये बातें अब दिल्ली से सटे नोएडा में हुई एक सनसनीखेज वारदात में भी सच साबित हुईं.

ADVERTISEMENT

अब ज़रा सोचिए...3 साल की एक मासूम बच्ची भला किस चीज़ में रोड़ा बन सकती है. क्या किसी के अवैध संबंधों में रुकावट हो सकती है. या फिर किसी के रिश्तों में दरार ला सकती है. नहीं ना...फिर वो 55 साल की अपनी ही दादी की आंखों में कैसे खटकने लगी.

वो दादी जिसे वो अपनी मां से ज्यादा प्यार करने लगी थी. वो दादी जिसके साथ वो कई महीने से रह रही थी. लेकिन फिर उसी दादी के आशिक़ ने ना सिर्फ बच्ची का यौन शोषण किया बल्कि पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. इस पूरी वारदात में हमराज़ बनीं उसकी दादी ने पुलिस के सामने ये सच छुपाए रखा. आखिर क्या है पूरा मामला. जानते हैं सिलसिलेवार तरीके से...

ADVERTISEMENT

24 दिसंबर को अचानक लापता हुई बच्ची

ADVERTISEMENT

Real Crime Story in hindi : ये रियल घटना है दिल्ली से सटे नोएडा की. यहां के इंडस्ट्रियल इलाके फेज-2 में एक पुलिस स्टेशन है. उसका नाम है थाना फेज-2. यहां के एक गांव का नाम है इलाबांस. काफी घनी आबादी है यहां. हर तबके के लोग रहते हैं.

फैक्ट्री में काम करने वालों से लेकर रेहड़ी पर दुकान लगाने वाले भी. यहीं पर 7-8 कमरों का एक घर भी है. जिसकी मालकिन है 55 साल की एक महिला. वो खुद दो कमरों में परिवार के साथ रहती है बाकी कमरे किराए पर दिए हैं.

परिवार में दो बेटे, एक बहू और 3 साल की बच्ची. बड़ा बेटा दो साल पहले गैर इरादतन हत्या के एक मामले में जेल चला गया था. घर में ऐसे हालात हुए कि बच्ची को लेकर उसकी मां अपने मायके चली गई. लेकिन बेटी पर अपना हक़ जताते हुए दादी ने कुछ रिश्तेदारों से दबाव डलवाकर बच्ची को अपने पास ले आई.

इस तरह पिछले काफी समय से वो इलाबांस में रहने लगी थी. इसी बीच, अचानक 3 साल की बच्ची गुम हो गई. 25 दिसंबर यानी क्रिसमस वाले दिन वही दादी थाना फेज-2 में आती है. एक शिकायत देती है. वो शिकायत होती है बच्ची के लापता होने की. जो 24 दिसंबर से ही लापता थी.

दादी के जवाबों ने पुलिस को उलझाया

Crime News in Hindi: पुलिस ये सवाल करती है कि आखिर 3 साल की बच्ची कैसे लापता हो गई. जवाब मिलता है वो घर से बाहर खेल रही थी और फिर अचानक लापता हो गई. उसकी काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसलिए अब वो रिपोर्ट दर्ज कराने आई है.

पूछताछ हुई कि आखिर बच्ची की मां कहां है. बताया जाता है कि उसकी मां अलग अपने मायके रहती है. क्योंकि उसका पति यानी मेरा बेटा जेल में है. जेल जाने की वजह के बारे में पता चलता है कि वो काफी शराब पीता था और फिर नशे में लड़ाई झगड़ा करता था. उसी दौरान एक शख्स की गुस्से में पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई थी.

इस घटना के बाद से वो जेल में बंद है. घटना के बाद उसकी पत्नी और तीन साल की बच्ची दादी और देवर के साथ रहने लगे थे. लेकिन फिर अचानक नाराज होकर बच्ची की मां ने घर छोड़ दिया था. तब से वो बच्ची दादी के साथ रहने लगी थी. बच्ची के बारे में बताई दादी की कहानी पुलिस को कुछ अटपटी लगी थी. इसलिए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

पुलिस की 3 टीमों ने 80 लोगों से की पूछताछ

लापता हुई बच्ची की उम्र महज 3 साल थी. इसलिए डीसीपी वृंदा शुक्ला ने तीन टीमों का गठन किया. जिससे उसकी तलाश तेज की जा सके. इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 80 लोगों से पूछताछ की. बच्ची की दादी, चाचा के अलावा आसपास के इलाके में काफी संख्या में लोगों से पूछताछ हुई.

इस दौरान पुलिस की एक टीम उस बच्ची की मां के गांव बदायूं गई. वहां भी पूछताछ की गई तो कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आईं. जिसके बारे में बच्ची की दादी ने कभी जिक्र ही नहीं किया था. और ना ही कभी शक जताया था. इसलिए पुलिस ने बच्ची की मां से बातचीत के आधार पर एक शख्स के बारे में तलाश शुरू करना किया.

3 साल की बच्ची की 10 हड्डियां टूटीं, मौत से पहले दरिंदगी भी

Crime News : पुलिस की जांच के दौरान शक के घेरे में आए उस शख्स की आखिरी लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कुछ इलाकों में तलाशी शुरू की. उसी समय 28 दिसंबर को इलाबांस के ही एक निर्माणाधीन इमारत में प्लाईवुड की लकड़ियों से ढकी एक लाश मिली. वो लाश किसी और की नहीं बल्कि लापता हुई 3 साल की उस मासूम बच्ची की थी.

उस बच्ची के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे. जिसे देखकर ही समझ आ गया था कि बच्ची की सिर्फ हत्या नहीं बल्कि दरिंदगी भी हुई है. पहचान करने के बाद उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया. रिपोर्ट में और चौंकाने वाली बात सामने आई. दरअसल, बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया था.

इसके बाद उस पर ईंटों से हमला किया गया. हमला भी एक या दो बार नहीं बल्कि दर्जनों बार. जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया. यही वजह है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर की 10 हड्डियां टूटने की पुष्टि हुई. अब पुलिस ने लापता बच्ची के केस में कई धाराएं जोड़ीं. जिनमें हत्या, साक्ष्य को छुपाना, रेप, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य कई धाराएं शामिल की गईं.

55 साल का आरोपी इंसान है या जिंदा हैवान

Noida Child murder Mystery : अब पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. बच्ची की मां समेत जिन 80 लोगों से पुलिस ने पूछताछ की थी उससे एक ही व्यक्ति पर शक गहराया गया था. वो नाम था हेमंत कुमार. उम्र तकरीबन 55 साल. पेशे से वो सब्जी बेचता था और सब्जी मंडी के आसपास रहता था. लेकिन उस शख्स का बच्ची की दादी से पुरानी पहचान थी.

ये पहचान काफी अलग थी. दरअसल, उसके बच्ची की दादी से अवैध संबंध थे. वो कभी भी किसी वक्त उसकी दादी से मिलने आ जाता था. इस बारे में आसपास के लोग भी जानते थे. किराएदार भी जानते थे. बड़े बेटे के जेल में जाने के बाद उसका आना-जाना और बढ़ गया था. वो कई बार कमरे में रात में रुकता भी था.

उसी कमरे में जिसमें बच्ची की दादी रहती थीं. नशे में मारपीट भी करता था. और अब दोनों शादी करने वाले थे. लेकिन उसकी दादी बच्ची को भी नहीं छोड़ना चाहती थी. ऐसे में उसे लगने लगा था कि बच्ची उसकी शादी या फिर अवैध रिश्तों में रोड़ा बन सकती है. बस इसी बात को लेकर उसने उस मासूम का क़त्ल कर दिया जिसे ये भी पता नहीं था कि आखिर रिश्ते होते क्या हैं.

पहले भी नशे में बच्ची से कर चुका था गंदी हरकत

Child Abuse News : इस बारे में नोएडा की डीसीपी (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपी हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पूरी घटना में बच्ची की दादी की भूमिका की जांच हो रही है. क्योंकि उसने कभी भी हेमंत के बारे में कोई शक नहीं जताया था. इसलिए आगे की जांच के बाद उसकी दादी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

पकड़े गए आरोपी हेमंत कुमार ने बताया कि उसका क्रिमिनल बैकग्राउंड है. उस पर पहले से हत्या, लूट समेत कई मामले दर्ज हैं. वहीं, पुलिस सूत्रों से ये भी पता चला है कि हेमंत कुमार कई बार पहले भी नशे में बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास कर चुका था.

इसके बाद भी उसकी दादी ने बच्ची को तो हेमंत से दूर कर देती थी लेकिन कभी उसके खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठाया. बल्कि उससे जल्द ही शादी करने वाली थी. लेकिन माना जा रहा है कि बच्ची की दादी भी अब जल्द ही जेल की चारदीवारी में अब जाने वाली है.

देखिए वीडियो, नोएडा की डीसीपी वृंदा शुक्ला ने क्या कहा...

"रिश्तेदार हों या टीचर, भरोसा किसी पर नहीं; मां की कोख और क़ब्रिस्तान ही सबसे सुरक्षित" एक लड़की का चौंकाने वाला सुसाइड नोटशादी में गई 7 साल की बच्ची से हाथ-पैर बांधकर RAPE, दांत से काटा, शरीर में पिन चुभोई

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜