पीलीभीत में नाबालिग लड़की से रेप, बहला फुसला कर ले गईं थीं सहेलियां, मामला दर्ज

ADVERTISEMENT

पीलीभीत में नाबालिग लड़की से रेप, बहला फुसला कर ले गईं थीं सहेलियां, मामला दर्ज
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

UP Rape News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जहानाबाद थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक एवं तीन अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और मामले की छानबीन की जा रही है।

सहेलियां बहला फुसला कर ले गईं

पुलिस के अनुसार जहानाबाद थाना इलाके के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 27 जुलाई को गांव की ही रहने वाली तीन सहेलियां, उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गयी। पिता का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले देवेंद्र ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। 

तीन सहेलियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर 

घटना के बाद छह अगस्त को नाबालिग किशोरी ने अपने पिता को वारदात की जानकारी दी, तो उसने थाने पहुंचकर मुख्य आरोपी देवेंद्र व किशोरी की तीन सहेलियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जहानाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी देवेन्द्र समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜