शादी के पांचवे दिन पति ग़ायब, सुहाग सेज पर दुल्हन ने रची खौफनाक साज़िश, बीवी के साथ बिताना था गुड टाईम और फिर...
UP Crime: पायल को लेकर लवकुश नए मकान में आ गया। लवकुश बेहद खुश था किसी साजिश या अनहोनी से बेखबर।
ADVERTISEMENT
मऊ से दुर्गा किंकर सिंह की रिपोर्ट
UP Crime News: दूल्हा दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि दुल्हन ने एक खौफनाक साजिश रची। 13 फरवरी यानि वेलंटाइन डे से एक दिन पहले लवकुश बड़े अरमानों से बारात लेकर पायल के दरवाजे पहुंचा। खुशी खुशी सारी रस्में हुईं और दूल्हा दुल्हन पायल को विदा कर अपने घर ले आया। लवकुछ खुश था कि वेलेंटाइन डे का दिन और शादी की पहली रात भी थी।
सुहाग सेज पर दुल्हन ने रची खौफनाक साज़िश
लवकुश का घर दोहरीघाट की नगर पंचायत अमिला में था। घर में मेहमानों की काफी भीड़ थी। यही वजह थी कि काफी भीड़भाड़ होने के चलते लवकुश ने पास में ही उसरी विश्वनाथपुर में बने अपने नए मकान में दो दिन के लिए रहने का फैसला किया। लवकुश के माता पिता भी बेफिक्र थे। रात गुजरी और दूसरे दिन लवकुश के पिता का फोन घनघना उठा। दूसरी तरफ से पायल की घबराई हुई आवाज सुनाई थी। पायल ने लवकुश के पिता घनश्याम को बताया कि लवकुश रात से ही गायब है। ये सुनते ही घनश्याम घबरा गए।
ADVERTISEMENT

आधी रात में दूल्हा कहां गायब हो गया
परिजन घटना की सूचना पाते ही वहां पहुंचे और उन्होंने खोज बीन शुरू की जिसके बाद घर से कुछ ही दूरी पर मौजूद पोखरी में तैरता हुआ लवकुश का शव मिला। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटनास्थल पर दोहरीघाट थाने की पुलिस, फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
पानी में तैरती मिली दूल्हे की लाश
पुलिस ने तफ्तीश की शुरुआत लवकुश की पत्नी से ही शुरु की। शुरुआती जांच में पायल ने पुलिस को बताया कि रात में लवकुश थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकला था उसके बाद वो घर नहीं लौटा। पुलिस ने अब मुखबिरों की मदद ली तो पता चला कि शादी से पहले पायल के एक युवक से प्रेम संबंध थे। शक होने पर पुलिस ने पायल के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल निकाले तो शक यकीन में बदल गया। पता चला कि शादी के बाद से ही पायल लगातार एक नंबर पर बात कर रही थी।
ADVERTISEMENT

लव, सेक्स और मर्डर वाली कहानी
सुहागरात से पहले भी इस नंबर पर बात हुई थी। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि ये नंबर दिनेश यादव नाम के शख्स का है। पुलिस ने लवकुश की पत्नी पायल को हिरासत में ले लिया। पायल से सख्ती से पूछताछ की गई तो एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई। पायल ने पुलिस को बताया कि वो दिनेश से पिछले कई सालों से प्यार करती है दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे। इस बीच पायल की शादी लवकुश से हो गई।
ADVERTISEMENT
दोनों के बीच अवैध संबंध
पायल दिनेश के प्यार में इस कदर अंधी हो गई थी कि अपनी शादी हो जाने के बाद भी इस शादी के रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पा रही थी। यही वजह थी कि पत्नी पायल ने अपने प्रेमी दिनेश यादव और उसके दोस्त अभिषेक यादव के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। पायल मौके की तलाश में थी कि तभी लवकुश नें घर में मेहमान होने के चलते अपने नए मकान में दुल्हन के साथ गुड टाइम बिताने का फैसला किया। ये फैसला होते ही मानों पायल की दिल की मुराद पूरी हो गई।

किसी साजिश या अनहोनी से बेखबर
पायल को लेकर लवकुश नए मकान में आ गया। लवकुश बेहद खुश था किसी साजिश या अनहोनी से बेखबर। दोनों पति पत्नी अकेले हैं ये बात पायल ने अपने प्रेमी दिनेश को बता दी थी। प्लान के मुताबिक रात में दिनेश अपने दोस्त अभिषेक को लेकर पायल क घर पहुंचा। तीनों ने मिलकर लवकुश का गमछे से गला घोंट दिया और लाश को पास के तालाब में फेंक दिया। ये खुलासा होते ही मऊ पुलिस ने पायल और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और दो गमछे अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद कर लिए हैं। पुलिस दिनेश के साथी अभिषेक यादव की तलाश में जुटी है।
ADVERTISEMENT
