UP CRIME NEWS : खाना पसंद का नहीं बनाया तो कर दिया कुल्हाड़ी से हमला!
UP CRIME NEWS : खाना पसंद का नहीं बनाया तो कर दिया कुल्हाड़ी से हमला! DO READ MORE AND LATEST CRIME STORIES AT CRIME TAK WEBSITE.
ADVERTISEMENT

आशीष श्रीवास्तव के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
UP CRIME NEWS : पत्नी ने पति की पसंद का खाना नहीं बनाया। फिर क्या था पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मामला यूपी के लखनऊ का है।
पूरा मामला जानिए
ADVERTISEMENT
ये घटना लखनऊ के मोहनलालगंज के गणेश खेड़ा की है। घटना के बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, गणेश खेड़ा में रहने वाला सुभाष चंद्र गौतम देर रात अपने घर पहुंचा। जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया तो वो उससे लड़ने लगा। इस दौरान लक्ष्मी ने सुभाष को गलत बोल दिया। इससे गुस्साएं सुभाष ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
ADVERTISEMENT
महिला की चीख सुनकर पड़ोसी वहां आ गए, जिन्हें देखकर पति मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने तुरंत महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT