अयोध्या में शादी टूटने से नाराज युवक ने लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंका, आरोपी गिरफ्तार
UP Crime News: अयोध्या जिले में शादी टूटने से नाराज युवक ने सोते समय एक लड़की के ऊपर तेजाब फेंक दिया, लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
ADVERTISEMENT

UP Crime News: अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में शादी टूटने से नाराज एक युवक ने सोते समय एक लड़की के ऊपर तेजाब फेंक दिया, जिसके बाद लड़की को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
घर में घुसकर युवक ने 20 वर्षीय लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंका
पुलिस के अनुसार सोमवार/मंगलवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर युवक ने 20 वर्षीय लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रवीण कुमार ने बताया कि 'आरोपी युवक लड़की और उसके परिवार को जानता था और उसके घर उसका आना-जाना था।''
शादी टूटने से नाराज था आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान इनायतनगर थाना क्षेत्र के निवासी राजकरन शर्मा (25) के रूप में हुई है। पहले उसकी शादी उस महिला से तय हुई थी लेकिन बाद में किसी वजह से टूट गई जिसके चलते उसने उस पर तेजाब से हमला कर दिया। इस तेजाब हमले में वह गंभीर रूप से झुलस गई। कुमार ने कहा, 'दो दिनों के भीतर पुलिस अदालत में आरोपपत्र दाखिल करेगी और 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपी को दोषी साबित करने की कोशिश करेगी।'
ADVERTISEMENT
(PTI)
ADVERTISEMENT
