12 साल की होते ही इस गांव में लड़िकयां बन जाती हैं लड़का!
the mysterious village where girls turn into boys 12 साल की होते ही इस गांव में लड़िकयां बन जाती हैं लड़का!
ADVERTISEMENT

दुनिया परेशान है और वैज्ञानिक हैरान है कि कैसे लड़कियां एक उम्र के बाद लड़का बन जाती हैं ये बदलाव पहनावे का नहीं बल्कि ये जिस्म का बदलाव है। इस जगह पर लड़कियां जब 12 साल की होती हैं तो उनके लड़के बनने की शारीरिक प्रक्रिया शुरु हो जाती है। आप भी हैरान हो रहे होंगे लेकिन ये सच है। ये अनोखी घटना डोमिनिकन रिपब्लिक देश के ला सेलिनास नाम के एक गांव में होती है।

दावा है कि 12 साल की उम्र के बाद इस गांव की लड़कियों का जेंडर चेंज होना शुरु हो जाता है। और लड़कियां, लड़का बन जाती हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि ये अजीबोगरीब घटना इस गांव में इसलिए होती हैं क्योंकि ये गांव शापित गांव हैं। वैज्ञानिक भी इस अनोखी घटना से हैरान हैं और आज तक ये पता नहीं लगा पाए हैं कि ऐसा क्यों और कैसे होता है। टीन ऐज में लड़के और लड़कियों के शरीर में कई बदलाव होते हैं लेकिन ऐसा बदलाव मेडिकल साइंड में कभी देखा या सुना नहीं गया कि कोई लड़की ही लड़का बन जाए।

दुनिया के जिन रहस्यों को वैज्ञानिक सुलझा नहीं पाए हैं उनमें इस गांव में बच्चों के जेंडर चेंज हो जाने की घटना भी अनसुलझी है। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा जेनेटिक डिसऑर्डर की वजह से हो रहा है, जिससे बड़ी होते ही इस गांव की लड़कियां लड़का बन जाती हैं। गांव के लोगों का मानना है कि यहां किसी ऐसी शक्ति का साया है, जिसकी वजह से ये अनहोनी हो रही है। यकीनन गांव के लोग इससे काफी परेशान हैं, और इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के जतन कर रहे हैं। आपको बता दें कि यहां इस तरह के बच्चों को 'ग्वेदोचे' कहा जाता है।
ADVERTISEMENT

इस गांव में जब भी किसी परिवार में लड़की का जन्म होता है तो उस घर में एक डर का माहौल हो जाता है। उन्हें डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी। इस बीमारी की वजह से गांव में लड़कियों की तादाद काफी कम होती जा रही है। इसके साथ ही इस रहस्यमयी बीमारी की वजह से आस-पास के गांव के लोग इस गांव को बुरी नजर से देखते हैं।
ADVERTISEMENT
