The Great Khali Viral Video: 'द ग्रेट खली' को बोला बंदर, WWE स्टार ने जड़ दिया थप्पड़!

ADVERTISEMENT

The Great Khali Viral Video: 'द ग्रेट खली' को बोला बंदर, WWE स्टार ने जड़ दिया थप्पड़!
social share
google news

The Great Khali: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के पूर्व चैम्पियन 'द ग्रेट खली' यानी दलीप सिंह राणा से टोल कर्मी ने आई कार्ड दिखाने को क्या कहा कि खली का पारा हाई हो गया। उन्होंने टोल प्लाजा के कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद टोल प्लाजा के दूसरे कर्मचारियों ने खली की वीडियो बनाई और थप्पड़ मारने की वजह पूछी। इस दौरान कर्मियों ने टोल प्लाजा के गेट के आगे बैरिकेड लगा दिया, ताकि खली की गाड़ी जा न सके। बाद में खली ने खुद ही बैरिकेड हटा दिया। हालांकि इस पर खली ने कहा है कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। बाद में टोल कर्मी ने उन्हें बंदर भी कहा।

दरअसल, यह मामला तब का है, जब द ग्रेट खली जालंधर से करनाल जा रहे थे। इसी दौरान फिल्लोर के पास टोल प्लाजा का यह वीडियो बताया जा रहा है। दूसरी ओर कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ खली से आईडी कार्ड मांगा था।

ADVERTISEMENT

इतनी सी बात पर खली ने उसे थप्पड़ मार दिया। वीडियो में सुना जा सकता है कि एक कर्मचारी खली को बंदर भी कह रहा है। गुस्से में सभी कर्मचारी खली को निकलने नहीं दे रहे थे तभी पुलिस भी मौके पर आई, लेकिन पुलिस कर्मी भी कुछ नहीं कर सका।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜