इन फूलों को मत छूना! इन्हें छूते ही हो जाती है इंसान की मौत!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

एकोनिटम

एकोनिटम को दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा माना जाता है। यह इंसान की हृदय की गति को कम कर देता है जिसकी वजह से उसकी मौत हो सकती है। इस पौधे के जड़ और पत्ते दोनों में जहर होता है, लेकिन जड़ अधिक जहरीली होती है। जड़ और पत्ते दोनों में न्यूरोटॉक्सिन पाया जाता है। यह जहर दिमाग को प्रभावित करता है। इसके फूल, पत्ते या जड़ त्वचा के संपर्क में आते ही वहां झुनझुनी होने लगती है और उस हिस्से में अकड़न होने लगती है। अगर किसी ने इसे गलती से खा लिया, तो उसकी मौत हो सकती है। 

हॉगवीड

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

हॉगवीड फूल भी जहरीले फूलों में शामिल है। यह देखने में चमेली की फूल की तरह लगता है। बताया जाता है कि अगर यह फूल त्वचा के संपर्क में आ जाए और उस पर सूरज की रोशनी पड़ जाए, तो इससे होने वाला रिएक्शन खतरनाक साबित हो सकता है। इसकी वजह से त्वचा पर छाले पड़े जाते हैं और जलन होती है। इससे स्किन कैंसर होने का भी खतरा रहता है।

मैनकीनील

ADVERTISEMENT

माना जाता है कि मैनकीनील का पौधा भी बेहद खतरनाक होता है। यह पौधा फ्लोरिडा और कैरेबियाई द्वीप में पाया जाता है। इसको हिप्पोमाने मैनकीनीला नाम से भी जानते हैं। इस पौधे पर फल भी लगते हैं। यह पौधा इतना खतरनाक होता है कि इस पर गिरने वाला पानी भी संपर्क में आ जाए, तो इंसान की जान जा सकती है। इसके धुंए से व्यक्ति अंधा हो सकता है और सांस की बीमारी भी हो सकती है। 

ADVERTISEMENT

रिकिनस कोमूनिस

खतरनाक पौधों में रिकिनस कोमूनिस झाड़ी भी शामिल है। इसको राइसिन के नाम से जाना जाता है और इसके बीज से बने तेल को अरंडी का तेल कहते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म की कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं। इसकी वजह से उल्टी और दस्त की बीमारी हो जाती है। अगर यह एक हफ्ते के अंदर सही नहीं हुई, तो जान भी जा सकती है।

अबरीन

अबरीन का पौधा भी बेहद खतरनाक माना जाता है। यह लाल रंग की बेरी की तरह दिखता है और जानलेवा साबित हो सकता है। इस पौधे पर लगने वाले फल के बीज बेहद खतरनाक होते हैं। अगर किसी ने इसे खा लिया, तो उसकी मौत हे सकती है। इसमें पाए जाने वाला ऐब्रिन खतरनाक साबित हो सकता है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT