Rape news: फौजी पति के भाई ने '18 साल तक किया रेप', FIR दर्ज

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

सर्वेश पुरोहित के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

MP CRIME NEWS : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स अपने छोटे भाई की पत्नी से पिछले 18 सालों से दुष्कर्म कर रहा था। महिला का पति फौज में नौकरी करता है। थक हार कर महिला ने इस सिलसिले में पुलिस से शिकायत की , जिसके बाद मामला दर्ज हो गया है।

पूरा मामला जानिए

ADVERTISEMENT

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके जेठ ने साल 2003 में पहली बार इस वारदात को अंजाम दिया। जब उसकी नई शादी हुई थी उस समय उसकी उम्र महज 19 साल थी वो घर की इज्जत की खातिर शांत रही पर बाद में उसने अपने पति को सबकुछ बता दिया, लेकिन महिला के पति ने उसका साथ नहीं दिया। पीड़िता ने बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। महिला ने बताया कि उसने कई बार इसका विरोध करना चाहा तो जेठ ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद जेठ रोज उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने लगा।

पुलिस ने दर्ज की FIR

ADVERTISEMENT

पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर दुष्कर्म करने वाले जेठ को भी गिरफ्तार कर लिया। महिला भिंड की रहने वाली है। उसका पति फौज में है और उसके द्वारा जेठ पर आरोप लगाया गया है कि वो पिछले कई सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

ADVERTISEMENT

Bihar News : 4 साल की बच्ची से रेप, 10 दिनों से अस्पताल में है भर्ती, इस शख्स ने दिया अंजामयूपी में थर्र-थर्र कांप रहें हैं अपराधी? मां को रस्सी से बांधकर उसके सामने बेटी का किया रेप!

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...